जानें पालक खाने के फायदे, उपयोग और नुकसान

RANCHI: पालक के फायदे – पालक साग लगभग भारत के सभी क्षेत्रों में खाया जाने वाला साग है.

हरे पत्तेदार साग से मुख्य रुप से हमें आयरन, कैल्शियम सहित कई

अन्य विटामिन और खनिज तत्व प्राप्त होते हैं.

पालक साग विशेष तौर पर महिलाओं और बच्चों के

खानपान में शामिल करना चाहिए. पालक को काफी

फायदेमंद बताया जाता है. लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं

जानें इसके उपयोग, फायदे और नुकसान के बारे में –

पालक के फायदे -वजन घटाने के लिए


पालक का सेवन वजन घटाने में मदद कर सकता है.

ऐसा इसलिए संभव हो सकता है, क्योंकि पालक में

वजन घटाने संबंधित गुण पाए जाते हैं. दरअसल,

वजन घटाने के लिए सबसे जरूरी है कि आप कैलोरी

की कम मात्रा का सेवन करें. पालक एक कम कैलोरी

वाला खाद्य पदार्थ है, जिसे आहार में शामिल कर आप

अपने बढ़ते वजन को नियंत्रित करने का काम कर सकते हैं.

आंखों के स्वास्थ्य के लिए


आंखों की समस्या से बचे रहने के लिए भी पालक के फायदे,

लाभ पहुंचा सकते हैं. दरअसल, आंखों की दृष्टि को स्वस्थ

रखने के लिए गहरे हरे रंग के पत्तेदार साग का सेवन करने

की सलाह दी जाती है, जिनमें से एक पालक भी है.

पालक में विटामिन-ए और विटामिन-सी पाया जाता है,

जो मुख्य रूप से आंखों में होने वाले मैक्यूलर डीजेनरेशन के खतरे को कम कर सकता है.

कैंसर में


कैंसर के लिए भी पालक का प्रयोग फायदेमंद साबित हो सकता है. दरअसल, पालक बीटा कैरोटीन और विटामिन-सी से समृद्ध होता है और ये दोनों पोषक तत्व विकसित हो रही कैंसर कोशिकाओं से सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं. इसके अतिरिक्त ये एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह फ्री-रेडिकल्स और कार्सिनोजन को भी रोक सकते हैं

हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए


हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए कैल्शियम सबसे जरूरी पोषक तत्व है, जो हड्डियों के निमार्ण से लेकर उनके विकास में मदद करता है और उन्हें मजबूती प्रदान करता है. पालक में कैल्शियम और विटामिन के पाए जाते हैं, इसलिए हड्डियों के स्वास्थ्य को बरकरार रखने के लिए आप पालक को दैनिक आहार में शामिल कर सकते हैं.

मस्तिष्क स्वास्थ्य और तंत्रिका तंत्र के लिए


पालक में कैल्शियम की मात्रा पाई जाती और कैल्शियम नर्वस सिस्टम के कार्य को सामान्य रूप से चलने में मदद कर सकता है.
मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए भी पालक के फायदे देखे जा सकते है. पालक मस्तिष्क-स्वस्थ के लिए उपयोगी विटामिन-के, ल्यूटिन, फोलेट और बीटा कैरोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है. पालक का सेवन याददास्त शक्ति को मजबूत करने का काम कर सकता है.


6 हार्ट अटैक के खतरे में


हार्ट अटैक के खतरे से बचे रहने के लिए भी आप पालक का सेवन कर सकते हैं. पालक नाइट्रेट पोषक तत्व से भरपूर सब्जियों में गिना जाता है, जो स्ट्रोक और हार्ट अटैक की वजह से होने वाली मौत के जोखिम को कम कर सकता है.

ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए


पालक खाने के फायदे ब्लड प्रेशर से होने वाले जोखिम को कम कर सकता है. पालक में नाइट्रेट की मात्रा पाई जाती है. नाइट्रेट युक्त पालक ब्लड प्रेशर को कम करने में लाभदायक परिणाम देखा जा सकता है. साथ ही साथ यह स्थिति हृदय स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचाने के काम आ सकती है

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...