झारखंड की सात राजनीतिक पार्टियों को कारण बताओ नोटिस, जानिए कारण

रांची. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामित 7 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (RUPPs) को नोटिस जारी किया है, जिसमें, झारखंड की क्रांतिकारी पार्टी, झारखंड पार्टी (सेक्युलर), लोक जन विकास मोर्चा, राष्ट्रीय देशज पार्टी एवं राष्ट्रीय संगाइल पार्टी, पूर्वी सिंहभूम की झारखंड पीपल्स पार्टी एवं चतरा की राष्ट्रीय जनक्रांति मोर्चा को नोटिस के माध्यम से सूचित किया गया है कि उक्त राजनितिक दल अपने अस्तित्व एवं कामकाज के संबंध में ससमय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष शपथ पत्र एवं आवश्यक साक्ष्यों के साथ अपना पक्ष रखना सुनिश्चित करें। ससमय पक्ष अप्राप्त रहने की स्थिति में यह समझा जाएगा कि पार्टी का अस्तित्व समाप्त हो चुका है एवं इस आशय की सूचना भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली को भेज दी जाएगी।

सात राजनीतिक पार्टियों को कारण बताओ नोटिस

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामित इन 7 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों ने विगत 03 वित्तीय वर्षों (2021-22, 2022-23, 2023-24) का वार्षिक अंकेक्षित खाता संबंधी विवरणी इनके निर्धारित समयावधि में आयोग को समर्पित नहीं किया है। साथ ही यह भी तथ्य भारत निर्वाचन आयोग के संज्ञान में आया है कि उपरोक्त राजनीतिक दलों के द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लिया गया है, परन्तु निर्धारित समय के अन्दर अर्थात विधानसभा निर्वाचन के उपरान्त 75 दिन एवं लोकसभा निर्वाचन के उपरान्त 90 दिनों के भीतर अपना व्यय-विवरणी आयोग को समर्पित नहीं किया गया है, जो कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 में उपबंधित प्रावधानों से विचलन को प्रदर्शित करता है।

उक्त दलों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु आयोग से प्राप्त निदेश के आलोक में अध्यक्ष/महासचिव को पार्टी के तरफ से शपथ पत्र सहित लिखित पक्ष मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, झारखण्ड, रांची को भेजने हेतु दिनांक-09.10.2025 तक एवं दिनांक-16.10.2025 को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय में पूर्वाह्न 11.00 बजे सुनवाई हेतु तिथि एवं समय निर्धारित की गई है। इस आशय की सूचना राजनीतिक दलों को आयोग द्वारा पंजीकृत पत्राचार के पते पर भेजी गई है। साथ ही समाचार पत्रों में आम सूचना के माध्यम से भी प्रकाशित की गई है।

Saffrn

Trending News

‘MNREGA/VB-G RAM-G निधियों से बिहार में होगी नहरों व उपवितरणियों की...

पटना : विकास आयुक्त बिहार मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में ग्रामीण विकास विभाग एवं जल संसाधन विभाग...

‘बेहतर ग्राम पंचायत विकास योजना से विकसित बिहार व विकसित भारत...

पटना : पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर एक...

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SP ने की 131 फरार व...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले के...

मुख्य सचिव ने थावे मंदिर परिसर विकास कार्य की धीमी प्रगति...

पटना : बिहार के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गोपालगंज जिलांतर्गत थावे दुर्गा मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान आज...

सरकार रक्षा वाहिनी के कल्याण के लिए लगातार कर रही काम...

पटना : राज्य सरकार रक्षा वाहिनी के हितों और कल्याण के प्रति हमेशा संवेदनशील रही है, उनकी समस्याओं के समाधान और सुविधाओं के विस्तार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img