रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित, जानिए

Desk. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित हो गए हैं। Q2 FY2024-25 रिलायंस ने ₹2,58,027 करोड़ ($30.8 अरब) का कंसोलिडेटेड राजस्व प्राप्त किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 0.8% अधिक है। Q2 FY2024-25 रिलायंस का कंसोलिडेटेड EBITDA साल-दर-साल 2.0% घटकर ₹43,934 करोड़ ($5.2 अरब) रहा। डिजिटल सेवाओं के मज़बूत योगदान की वजह से O2C व्यवसाय में कमजोरी की भरपाई हो गई।

Q2 FY2024-25 रिलायंस के टैक्स के बाद का कंसोलिडेटेड लाभ और सहयोगियों और संयुक्त उद्यमों के लाभ/(हानि) का हिस्सा साल-दर-साल 2.8% घटकर ₹19,323 करोड़ हो गया। 30 जून 2024 को समाप्त तिमाही में पूंजीगत व्यय ₹34,022 करोड़ ($4.1 बिलियन) रहा। Q2 FY2024-25 30 सितंबर 2024 तक आरआईएल का कंसोलिडेटेड शुद्ध ऋण ₹116,438 करोड़ रह गया है। 30 सितंबर 2023 तक ये ऋण ₹117,727 करोड़ था।

Q2 FY2024-25 सितंबर 2024 को समाप्त तिमाही में जियो प्लेटफॉर्म्स का EBIDTA साल-दर-साल 17.8% बढ़कर ₹15,931 करोड़ हो गया है। Q2 FY2024-25 तिमाही के लिए Jio का शुद्ध लाभ 23.4% साल-दर-साल बढ़कर ₹6,539 करोड़ हो गया, जो एक नया रिकॉर्ड है। Q2 FY2024-25 सितंबर 2024 के अंत में जियो का ग्राहक आधार 47 करोड़ 88 लाख रह, जो साल-दर-साल 4.2% अधिक था। दूसरी तिमाही FY25 में टैरिफ वृद्धि के बाद सीमित मात्रा में सिम-कंसोलिडेशन देखा गया।

Q2 FY2024-25 टैरिफ बढ़ोतरी और बेहतर सब्सक्राइबर मिक्स की वजह से जियो का ARPU बढ़कर ₹195.1 हो गया। टैरिफ बढ़ोतरी का पूरा असर अगली 2-3 तिमाहियों में दिखने को मिलेगा। Q2 FY2024-25 जियो का कुल डेटा और वॉइस ट्रैफिक साल दर साल 24% बढ़कर 45 अरब जीबी और 6.4% बढ़कर 1.42 ट्रिलियन मिनिट हो गया है। Q2 FY2024-25 जियो ट्रू 5G को लॉन्च हुए दो साल भी पूरे नहीं हुए हैं, लेकिन ये चीन को छोड़कर दुनिया का सबसे बड़ा 5G ऑपरेटर बन गया है। जियो ट्रू 5G के ग्राहक बढ़कर 14 करोड़ 70 लाख हो गए हैं।

Q2 FY2024-25 जियो एयर फ़ाइबर के ग्राहक भी तेज़ी से बढ़ रहे हैं। सितंबर 2024 तक जियो एयर फ़ाइबर 28 लाख घरों तक पहुंच चुका है। होम कनेक्शन्स के मामले में यह दुनिया में अपनी तरह की सबसे तेज बढ़ोतरी है। Q2 FY2024-25 रिलायंस रिटेल का सकल राजस्व सितंबर 2024 की तिमाही में पिछले साल के मुकाबले 1.1% गिरकर ₹76,302 करोड़ रहा। Q2 FY2024-25 रिलायंस रिटेल का तिमाही ऑपरेशंस EBITDA ₹5,675 करोड़ रहा। ये (Y-o-Y) 1.0% ज़्यादा है। ऑपरेशंस EBITDA मार्जिन 8.5% ऊपर रही जो (Y-o-Y) 40 बेसिस पॉइंट ज़्यादा है।

Q2 FY2024-25 रिलायंस रिटेल ने इस तिमाही में 464 नए स्टोर खोले। सितंबर 2024 के अंत तक रिलायंस देश भर में 18,946 स्टोर खोल चुकी है, जिनका कुल क्षेत्रफल 7.94 करोड़ स्क्वेयर फ़ीट है। स्टोर में होनेवाला फ़ुटफ़ॉल (Y-o-Y) 14% बढ़कर 29 करोड़ 70 लाख हो गया है। Q2 FY2024-25 रिलायंस रिटेल के पंजीकृत ग्राहकों की संख्या 32 करोड़ 70 लाख हो गई है, जो ये दिखाता है कि ये देश के सबसे पसंदीदा रिटेल में से एक है। इसके कुल सौदे 34 करोड़ 30 लाख रहे, जो (Y-o-Y) 8.9% अधिक हैं।

Q2 FY2024-25 तिमाही में रिलायंस के ऑइल टू केमिकल्स व्यवसाय का राजस्व (Y-o-Y) 5.1% बढ़कर ₹155,580 करोड़ रुपये ($ 18.6 अरब) रहा। स्थानीय तेल की बिक्री बढ़ने से और ज़्यादा वॉल्यूम होने का फ़ायदा इस व्यवसाय को मिला है। Q2 FY2024-25 रिलायंस के ऑइल टू केमिकल्स व्यवसाय का EBITDA 23.7% (Y-o-Y) कम होकर ₹12,413 करोड़ ($1.5 अरब) रहा। कम डिमांड-सप्लाय बैलेंस के चलते ट्रांस्पोर्टेशन फ़्यूएल क्रैक्स में 50% की गिरावट दर्ज की गई। यही कमी डाउनस्ट्रीम केमिकल डेल्टा में भी देखी गई।

Q2 FY2024-25 तिमाही में ऑइल एंड गैस व्यवसाय का राजस्व (Y-o-Y) 6.0% कम होकर ₹6,222 करोड़ रहा ($743 million)। कम क़ीमत मिलने के कारण ऐसा हुआ। Q2 FY2024-25 ऑयल एंड गैस सेगमेंट का तिमाही EBITDA साल दर साल 11% बढ़कर ₹5,290 करोड़ हो गया। तिमाही के लिए EBITDA मार्जिन 85.0% रहा। Q2 FY2024-25 दूसरी तिमाही में KGD6 का औसत गैस उत्पादन 28.5 MMSCMD रहा। ऑयल /कंडेनसेट का उत्पादन 20,800 बिलियन बैरल प्रतिदिन का रहा।

Related Articles

Video thumbnail
बिहार चुनाव: सुपौल में MY तो करगहर में कुर्मी कोइरी की बहुलता चुनाव में किसे पहुंचाएगी फायदा?
04:18:30
Video thumbnail
गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन का हजारीबाग दौरा, संविधान बचाओ रैली पर क्या बोले | 22Scope
01:54
Video thumbnail
ICSE Result 2025: झारखंड के छात्रों ने मारी बाज़ी, छात्रों ने कहा- खुशी में लग गए चार चाँद
08:20
Video thumbnail
ICSE 10वीं और ISC 12वीं के नतीजे घोषित, झारखंड की शांभवी ने रचा इतिहास | Exam Result | 22SCope
04:44
Video thumbnail
पाकिस्तान में ब्याही लड़कियां क्या ले रही मंईयां सम्मान योजना का लाभ, क्या कहा जयराम महतो ने
04:05
Video thumbnail
CM Nitish Kumar एक दिवसीय दौरे पर गया पहुंचे, खेलो इंडिया यूथ गेम्‍स की तैयारियों का लिया जायजा
02:29
Video thumbnail
रिम्स निदेशक के फैसले पर मंत्री इरफान ने कहा "इस संस्था में नेतागिरी करना तो उत्तर प्रदेश चले जाइए"
14:54
Video thumbnail
बक्सर में परशुराम जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार चौबे के नेतृत्व में निकली शोभा यात्रा
01:18
Video thumbnail
सरायकेला में हथियार दिखा लड़की के अपहरण मामले की शिकायत राज्यपाल से करने पहुंचे JLKM के नेता
08:57
Video thumbnail
इति गो बाछी... तड़प गई गाछी... क्या हुआ... #shorts #viralvideo #22scope #shortsvideo #viralvideos
00:06
Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
460,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -