पदभार ग्रहण करने के बाद क्या बोले मंत्री इरफान अंसारी, जानिए

रांची. ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी ने पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों में उत्साह है। मेरे कंधे में पर जो काम दिया गया है, उसे पूरा करूंगा। उन्होंने कहा कि तमाम पदाधिकारियों से वार्ता हुई। कई पदाधिकारी डरे हुए हैं। लेकिन किसी से डरने की जरूरत नहीं है। मैने बोल दिया है, जो भी अधिकारी डरे हैं, वह स्वतः जा सकते हैं। अगर काम करना है, तो अच्छे से करना होगा। डरने से कुछ नहीं होगा।

पदभार ग्रहण करने के बाद बोले इरफान अंसारी

उन्होंने कहा कि इरफान अंसारी नायक नहीं है। सड़क का डीपीआर बन रहा है। 10 दिनों के अंदर काम होगा। मैं न गलत करूंगा न करने दूंगा। जनता ने बैठाया है तो काम करना है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के निर्देश और राहुल गांधी का सपना पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि जो पदाधिकारी बीजेपी से मिले हुए हैं। यह नहीं चलने देंगे।

इरफान अंसारी ने कहा कि चुनाव समय पर होना चाहिए। चुनाव आयोग के सामने हम अपनी बात रखेंगे। सरकार सही काम करेगी। इरफान के पास किसी चीज की कमी नहीं है। मेरे घर में सब सेटल है। बीजेपी की ओर से जहर बुना गया है। कैबिनेट की बैठक में मॉब लांचिंग के कानून पर वार्ता हुई है। जल्द से जल्द पहल की जाएगी।

उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी, अमर बाउरी, भानुप्रताप को कहना चाहता हूं कि काम में ध्यान दीजिए। हफीजुल हसन ने क्या कह दिया इस पर ध्यान मत दीजिए। अमर बाउरी को मैने बचाया, पाकुड़ जा कर बांग्लादेशी की बात करने लगे, वहां के लोग इनको मारते, मैंने उन्हें बचाया है। उन्होंने कहा कि भानु प्रताप और अमर बाउरी को काम चाहिए तो हम उनको काम देंगे, लेकिन इधर उधर बोलेंगे तो काम नहीं देंगे।

Bihar Sports Injury Center: LNJP अस्पताल में खिलाड़ियों के लिए तैयार...

Bihar Sports Injury Center, पटना: बिहार के खिलाड़ियों के लिए खेल के दौरान होने वाली गंभीर चोटों के इलाज को लेकर नई सुविधा शुरू...

Ranchi Encroachment Drive: अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन तो भड़का विरोध, पत्थरबाजी...

Ranchi Encroachment Drive, रांची: शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासन की टीम ने सुबह करीब 10...

Jharkhand Australia Cooperation: झारखंड के पर्यटन और शिक्षा को मिल सकता...

Jharkhand Australia Cooperation, रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को रांची स्थित लोकभवन में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत (पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत)...