मंईयां सम्मान योजना की राशि कब मिलेगी? जानिए इस पर कल्पना सोरेन ने क्या कहा

रांची. विधायक कल्पना सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में विभिन्न समूहों से पहुंची महिलाओं ने मुलाकात की। इस अवसर पर कल्पना ने राज्य की समस्त महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान कल्पना सोरेन ने कहा कि जल्द ही राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के बैंक खाते में “मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” की राशि भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

वहीं विधायक कल्पना से मिलने पहुंची महिलाओं ने उन्हें ज्ञापन के माध्यम से अपनी कुछ मांगो एवं भावनाओं से अवगत कराया। मौके पर कल्पना सोरेन ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार झारखंड की महिलाओं को शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने निरंतर प्रयास कर रही है।

सकारात्मक दिशा की ओर आगे बढ़ रहा झारखंड- कल्पना सोरेन

विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य की महिलाओं को उनका हक-अधिकार देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिन-प्रतिदिन झारखंड सकारात्मक दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है। राज्य की महिलाओं के त्याग, संघर्ष और तकलीफ को राज्य सरकार ने करीब से देखा है, मुख्यमंत्री चाहते हैं कि यहां की महिलाओं के चेहरे पर सदैव खुशी झलकती रहे। राज्य सरकार महिलाओं की हर समस्या का समाधान करने का प्रयास कर रही है। सभी को सामाजिक न्याय का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण विकसित झारखंड के निर्माण का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में एक संवेदनशील और मजबूत सरकार के गठन में आप सभी महिलाओं का पूरा सहयोग प्राप्त हुआ है। राज्य की महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में सम्मान देते हुए आपकी अपनी अबुआ सरकार आगे बढ़ रही है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

कल्पना सोरेन ने सभी महिलाओं को पुनः एक बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं दी। मौके पर उपस्थित विभिन्न समूह की महिलाओं ने भी कल्पना सोरेन के प्रति आभार जताया। महिलाओं ने कल्पना सोरेन से कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा यहां की नारीशक्ति के कल्याणार्थ किए जा रहे कार्य काफी प्रशंसनीय एवं सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि झारखंड की महिलाओं के प्रति राज्य सरकार का संवेदनशील और कृत संकल्पित प्रयास देशभर में अनुकरणीय बना है। मौके पर उपस्थित महिलाओं ने भी विधायक कल्पना सोरेन को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर विधायक अमित महतो भी उपस्थित थे।

Related Articles

Video thumbnail
कांग्रेस ही हराती है कांग्रेस को , कहते के राजू के स्लीपर सेल वाले बयान राजेश कच्छप ने क्या कहा
16:06
Video thumbnail
Live : विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने लगाए गंभीर आरोप, सदन में मचा बवाल | Jharkhand Budget Session
02:32:28
Video thumbnail
अमन साहू के एन'काउंट'र पर दिन भर हुई सियासत, क्या हैं मायने
07:13
Video thumbnail
CCL के ए के मिश्रा ने बेंगलुरु मास्टर्स में जीता गोल्ड, अब जायेंगे इंडोनेशिया
01:25
Video thumbnail
अमन साहू एन'काउंट'र और खुद पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप पर क्या बोले पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर...
09:27
Video thumbnail
Holi 2025: झारखंड के नेताओं ने इस अंदाज में राज्यवासियों को दी होली की शुभकामनाएं | Holi Celebration
03:10
Video thumbnail
परिसीमन के बहाने अपना एजेंडा ला रही BJP क्यों कह रहा JMM, आगे होगा क्या ?
05:02
Video thumbnail
पेसा कानून लागू करने में कुड़मी समाज की देरी की मांग से आदिवासी समाज में आक्रोश, क्या होगा समाधान
05:05
Video thumbnail
Aman Sahu Encounter: गैंगस्टर अमन साहू पुलिस एनकाउंटर के तुरंत बाद हजारीबाग पहुंचे DGP अनुराग गुप्ता
02:13
Video thumbnail
PHED विभाग को लेकर क्यों हुआ सदन में संग्राम, देर तक होता रहा वार पलटवार
04:42
Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
400,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -