कल्पना सोरेन ने मंत्री-विधायकों के साथ मनाया अपना जन्मदिन, सीएम हेमंत सोरेन ने अपने हाथों से खिलाया केक

रांची. सीएम हेमंत सोरेन की विधायक पत्नी कल्पना सोरेन का आज जन्मदिन है। उन्होंने विधायकों के साथ मिलकर केक काटा और अपना जन्मदिन मनाया। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है।

कल्पना सोरेन ने मंत्री-विधायकों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

कल्पना सोरेन ने अपने जन्मदिन को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा है, “बजट सत्र के बाद विधानसभा के माननीय सदस्यों संग केक काट जन्मदिन मनाया। सभी के स्नेह और शुभकामनाओं के लिए हार्दिक आभार!” साथ ही उन्होंने पोस्ट में जन्मदिन मनाते कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें कल्पना के साथ सीएम हेमंत सोरेन और कई मंत्री एवं विधायक नजर आ रहे हैं। इसमें सीएम हेमंत सोरेन अपने हाथों से पत्नी कल्पना को केक खिलाते नजर आ रहे हैं। कल्पना के इस सोशल मीडिया पोस्ट को सीएम हेमंत सोरेन ने भी रिपोस्ट किया है।

सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई

वहीं पत्नी कल्पना को जन्मदिन की बधाई देते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “मेरी जीवन संगिनी, मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति में मज़बूती के साथ खड़ी होने वाली, हर वक्त मुझे हिम्मत देने वाली गांडेय की विधायक को जन्मदिन की बहुत बधाई। आप हमेशा स्वस्थ्य रहें और दीर्घायु हों।”

भाजपा विधायक ने दी शुभकामनाएं

वहीं भाजपा विधायक और पूर्व सीएम रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू ने भी कल्पना को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा, “आज विधानसभा परिसर में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की धर्मपत्नी एवं गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन मुर्मू जी से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रार्थना है कि बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद उन पर सदैव बना रहे और वे स्वस्थ, प्रसन्न व दीर्घायु रहें।”

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...