जाने कौन है यशस्विनी सहाय जो रातोरात झारखंड की राजनीति में छा गई…..

Ranchi- कौन है यशस्विनी सहाय – रांची लोकसभा सीट का सस्पेंस खत्म हो गई है। आखिरकार देर रात कांग्रेस ने रांची सीट में संसय की स्थिति को दूर करते हुए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने रांची से तीन बार से पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को टिकट दिया है। न्यूज 22 स्कोप की तरफ से जानते हैं कौन है यशस्विनी सहाय जो रातोरात राजनीति के गलियारे में अचानक उभरकर सामने आई है।

राजनीति की तरफ झुकाव कैसे हुआ…..

यशस्विनी सहाय पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय की बेटी है।

न्यूज 22 स्कोप को दिये साक्षात्कार में यशस्विनी सहाय ने बताया कि उन्होंने LLB और LLM की पढ़ाई मुंबई यूनिवर्सिटी से की है। उन्होंने नेशनल क्राइम में स्पेशियलाईजेशन इन ह्यूमन राइट्स में की है। उनको पढ़ाई के दौरान ही समासेवा का भाव जागा और वह आगे इसी दिशा में काम करना चाहती है।

आगे उन्होंने बताया कि बचपन से पिता सुबोधकांत सहाय को जनता की सेवा करता देखकर उनको भी सेवाभाव जागा। अपने पिता से मैं काफी प्रभावित हूं। इसी से मेरा भी मन राजनीति की तरफ झुकने लगा। एडवोकेट की पढ़ाई के दौरान भी मैने महिलाओं की समस्याएं, विमेन राइट्स, चाइल्ड राइट्स आदि की अहम मुद्दों पर काम किया है।

मैं राजनीतिक माहौल में पैदा हुई हूं। रांची के लोगों को मैंने काफी करीब से देखा और महसूस किया है। मैंने उनकी परेशानियों को और उनको होने वाली दिक्कतों को करीब से जाना है। इसलिए मेरी पढ़ाई, मेरी समझ और मेरा एक महिला होना मुझे इसपर काम करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

युवाओं को क्या संदेश देना चाहती हैं

अभी के समय में युवाओं की जो महत्वपूर्ण मुद्दे हैं उनको कोई भी धरातल पर अच्छे से नहीं रख पाता है। इसलिए जरुरी है कि युवाओं की मुश्किलों को सही ढंग से सरकार के सामने रखना चाहिए। अभी के युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। पार्टी ने मुझ जैसे युवा नेता पर भरोसा इन्हीं चीजों को देखकर जताया है जिसका जुड़ाव युवाओं से ज्यादा हो।

चुनाव के लिए आपकी क्या स्ट्रेटजी है 

चुनाव के लिए मेरी सबसे बड़ी स्ट्रेटजी में जरुरी है कि मैं जनता से कनेक्ट रहूं। मैं जितना जनता से कनेक्ट रहूंगी उतना ज्यादा अच्छे तरह से उनकी परेशानियों को समझ पाउंगी। जिसके बाद उन परेशानियों को दूर कर सकूं। भले ही मेरे पिता का राजनीतिक बैकग्राउंड रहा है पर मेरे लिए यह पहला अनुभव है।

रांची की जनता को क्या संदेश देना चाहेंगी

रांची वालों से अपील करुंगी कि घर से निकलिए और वोट जरुर करें। खासकर युवाओं को वोट जरुर करना चाहिए। आप ऐसी सरकार को चुने जो आपके मुद्दों को समझे, आपको समझे और उसका समाधान करें।

Saffrn

Trending News

Chatra में योगेंद्र यादव का संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या...

Jharkhand: झारखंड के Chatra जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के तुड़ाग गांव में एक पशु चिकित्सालय कर्मी का...

JDU कार्यालय के बाहर फिर लगा पोस्टर, CM नीतीश से बिहार...

पटना : पटना में जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय के बाहर आज सियासी हलचल तेज हो गई। जब जदयू कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाकर...

हिरासत में मौत से बवाल, पुलिस पर हत्या का आरोप, सड़क...

कटिहार : कटिहार पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। फलका थाना क्षेत्र के गोपालपट्टी निवासी राकेश कुमार यादव...

सोनारडीह भू-धंसान के बाद Saryu Roy का बड़ा बयान, हेमंत सोरेन...

Dhanbad: धनबाद के सोनारडीह ओपी स्थित टांडाबस्ती में हुए भू-धसान की दर्दनाक घटना के बाद शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy पीड़ितों...

मोतिहारी जहरीली शराबकांड : अलर्ट मोड में प्रशासन, गांव-गांव मेडिकल कैंप...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले में हुए जहरीली शराबकांड के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। घटना...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img