Koderma: पंप सेट निकालने कुएं में उतरे दो युवक, दोनों की मौत

Koderma: जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र के पूरनानगर गांव में एक कुएं में गिरे डीजल पंप सेट को निकालने के दौरान दो युयकों की मौत हो गई। मृतक की पहचान बहादुर राणा और सुरेंद्र साव के रूप में की गई है।

Koderma: कुएं से पंप सेट निकालने के दौरान हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक रात खेत में पटवन के लिए इस्तेमाल होने वाले डीजल पंप का इस्तेमाल करने की तैयारी में थे। इसी दौरान पम्प सेट कुएं में गिर गया। इसे निकालने दोनों युवक रस्सी के सहारे कुएं में घुसे। काफी देर तकजब दोनों युवक बाहर नहीं निकले तो आसपास मौजूद लोगों को संदेह हुआ। जब लोग कुएं के पास पहुंचे तो देखा कि उक्त दोनों युवक बेहोशी की हालत में थे।

Koderma: घटना को लेकर लोगों ने बताया

इसके बाद वहां मौजूद 4 अन्य लोग उन्हें बाहर निकालने कुएं में घुसे, तो बचाने गए लोगों का भी दम घुटने लगा। बाहर मौजूद लोगों ने उक्त चारों को बाहर निकाला। बाहर निकले लोगों ने बताया कि डीजल पंप सेट अंदर कुएं में गिरा था। उसके डीजल के रिसाव के कारण अंदर काफी गैस बन गया है और सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही है। कुछ देर बाद दोनों युवकों को बाहर निकाला गया और 108 एम्बुलेंस की सहायता से सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अमित कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...