Dhanbad: SNMMCH की बाउंड्री वाल का निर्माण कार्य हुआ शुरू, इस पर बनी सहमति

Dhanbad: जिले के SNMMCH अस्पताल के समीप कोचाकुली बस्ती की ओर जाने वाली सड़क के मुहाने को बंद करने को लेकर कल ग्रामीणों का जमकर विरोध प्रदर्शन देखा गया था। इस पर पांच फिट का रास्ता देने पर सहमति बन गई है। इसके बाद एक बार फिर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

Dhanbad: विरोध में दुकानें बंद

अंचलाधिकारी की देखरेख में कार्य चालू किया गया है। उधर मेडिकल सहित अन्य दुकानदारों ने आज विरोध में दुकानें बंद रखी। इनका कहना है कि कई सालों से यह रास्ता है। कई दुकान भी है। सब बंद हो जाएग, जिससे स्थानीय लोगों और दुकानदारों को कई दिक्कतें होंगी। साथ ही मरीजों को भी परेशानी होगी।

Dhanbad: पुलिस और ग्रामीणों में तीखी नोकझोंक

बता दें कि, अस्पताल की सुरक्षा और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर इस रास्ते को बंदकर बाउंड्री वॉल का निर्माण किया जा रहा है। गुरुवार को स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर लेटकर विरोध प्रदर्शन किया और काम को रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

अनिल पांडेय की रिपोर्ट

Jharkhand Chamber Election: टीम पी-21 ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाये सवाल,...

फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर चुनाव को लेकर टीम पी-21 ने शिकायतों और उपलब्ध साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मूल और डिजिटल...

Gaya Pitru Paksha: पिंडदान के लिए लॉन्च हुआ पोर्टल, घर बैठे...

 पितृपक्ष में गयाजी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जिला प्रशासन ने आधिकारिक पोर्टल और मोबाइल एप लॉन्च किया है। ऑनलाइन पंजीकरण समेत कई सुविधाएं...

Jharkhand Cabinet: श्वेता शर्मा को मिल सकती है मंत्री पद की...

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा के हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चा तेज है। 26 सितंबर के बाद...