Koderma: कोडरमा के लोकाई मैदान में आयोजित झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम शामिल होने राज्य के CM Hemant कोडरमा पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री की मौजूदगी में जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष शालिनी गुप्ता की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में लोगो ने जेएमएम की सदस्यता ग्रहण की।
शिबू सोरेन को सीएम ने दी श्रद्धांजलि
इस दौरान CM Hemant ने पार्टी का पट्टा देकर सभी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व सभी ने शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी रहे मौजूद
इस मौके पर नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू समेत अन्य नेता भी उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM Hemant ने राज्य में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि मंइया सम्मान योजना के जरिए राज्य की महिलाएं सशक्त हो रही है। विकास की पटरी पर राज्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है। विदेशी निवेशक भी राज्य में निवेश के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं और इसका दूरगामी परिणाम भी देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोगों का विश्वास जेएमएम के प्रति विश्वास बढ़ा है और लोग पार्टी के सदस्यता ग्रहण करते हुए पार्टी के प्रति अपनी श्रद्धा जता रहे हैं।
Highlights


