बालासोर जैसी घटना होने से बची, भभुआ रोड स्टेशन के पास लाल सिग्नल क्रॉस कर गई कोलकाता एक्सप्रेस

कैमूर : भभुआ रोड स्टेशन पर बालासोर जैसी घटना होते-होते बाल-बाल बची। कैमूर पंडित दीनदयाल गया रेल मार्ग पर भभुआ रोड रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली 13152 डाउन कोलकाता एक्सप्रेस भभुआ रोड स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-3 पर रुकना था। लेकिन लाल सिग्नल होने के बावजूद रीवरसेबुल लाइन में ही ट्रेन आगे बढ़ गई गलीमत रही कि एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद यात्रियों द्वारा भभुआ रोड स्टेशन पर हंगामा किए जाने लगा। इस दौरान तीन घंटे विलंब के बाद ट्रेन के ड्राइवर को बदलने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।

घटना की सूचना मिलते हैं मौके पर पहुंचे डीआरएम के द्वारा पां सदस्य टीम का गठन किया गया जो पूरे मामले की जांच कर रही है। पूरी घटना रविवार की सुबह की है जब 13152 डाउन कोलकाता एक्सप्रेस भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-3 पर रुकना था लेकिन इस दौरान लाल सिग्नल होने के बावजूद ट्रेन डाउन लाइन में न जाकर रिवरअबुल लाइन में ही आगे बढ़ गई।

बालासोर जैसी घटना होने से बची

मामले की जांच करने भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पहुंचे डीआरएम राजेश गुप्ता ने कहा कि गठित किए गए टीम के द्वारा पूरे मामले की जांच किया जा रहा है जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

बालासोर ट्रेन हादसे में 8 लोगों की मौत पर प्रशांत किशोर ने कहा- 40 एमपी वाले बिहार का बेटा मजदूर क्यों बने?

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...

मंत्री संजय सिंह टाइगर ने विपक्ष को दी नसीहत, कहा- अपनी...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सिंह टाइगर...