Odisha Train Accident: रेल हादसे पर रेलवे बोर्ड का बयान, कहा-सिग्नलिंग में पाई गई गड़बड़ी

रांचीः बालासोर रेल हादसे पर रेलवे बोर्ड ने बयान जारी किया है. रेलवे बोर्ड की सदस्य जया वर्मा सिन्हा ने बताया कि दोनों ही ट्रेन अपनी सीमित स्पीड लिमिट में चल रही थी. ओवरस्पीडींग की कोई बात नहीं है. उस रुट की सीमित स्पीड लिमिट 130 km/hr है. कोरोमंडल ट्रेन 128km/hr के स्पीड से चल रही थी. दूसरी ट्रेन हावड़ा एक्सप्रेस 126 km/hr के स्पीड से चल रही थी. लोको पायलट के डेटा से कंफर्म किया गया है. वहीं लूप लाइन में दो मालगाड़ीयां खड़ी थी. सिग्नलिंग में गड़बड़ी पाई गई है. दोनों ट्रेनों को ग्रीन सिग्नल मिले थे. यशवंत एक्सप्रेस को भी ग्रीन सिग्नल मिले थे.

झारखंड की मेडिकल टीम पहुंची बालासोर 

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आदेश दिए कि रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा, श्रम सचिव राजेश शर्मा, सदर अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजीत कुमार और दूसरे अधिकारियों को बालासोर भेजा जाए. उन्होंने झारखंड के लोगों और घायलों को पहचानने के लिए बालासोर मेडिकल कॉलेज में जुटने के निर्देश दिए हैं.

train accident 22Scope News

शुक्रवार की शाम हुआ था भीषण ट्रेन हादसा

बालासोर जिले में शुक्रवार की शाम को हुए रेल हादसे में  अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है. हादसे में लगभग 1000 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें कई लोगों की हालत गंभीर है. ये हादसा भारत में अबतक की सबसे भीषण ट्रेन हादसों में से एक है. ये भारत के इतिहास के अबतक के सबसे भीषण ट्रेन हादसे में एक है. इस ट्रेन हादसे में बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नै कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी शामिल थीं. इस ट्रेन हादसे से पूरा देश गमगीन है. देश-विदेश की हस्तियां हादसे पर शोक जता रही हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो, भारत में रूस के राजदूत, संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के अध्यक्ष चाबा कोरोशी ने भी ओडिशा में हुए भीषण ट्रेन हादसे को लेकर पीड़ित परिवारों के प्रति शोक जताया है.

 

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...