Ranchi : क्षत्रिय समाज को एकजुट रखने के लिए “क्षत्रिय गौरव” की महत्वपूर्ण बैठक

Ranchi : आज दिनांक 30/08/25 को पूर्व एमएलसी प्रवीण-सिंह के आवास हरमू में “क्षत्रिय गौरव” की 31 अगस्त को होने वाली क्षत्रिय गौरव यात्रा की बैठक को लेकर जानकारी दी। ये बैठक कटहल मोड़ स्थित ललगुटवा बंक्वेट हॉल में होगी।

क्षत्रिय समाज की बैठक में समाज के कल्याण के लिए कई विषयों को लेकर समाज के लोगों से विचार आंमत्रित कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। क्षत्रिय समाज की एकता, समाज की उत्थान सहित कई विषयों को लेकर समाज आगे कैसे आगे बढ़े इसकी रणनीति बनाई जाएगी।

Ranchi : लोगों के साथ मिल बैठकर समाधान निकालने की आवश्यकता है

प्रवीण सिंह जी ने कहा कि क्षत्रिय समाज में कई समस्याएँ हैं जिनका समाधान समाज के लोगों के साथ मिल बैठकर उसका समाधान निकालने की आवश्यकता है। सिंह ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता है कि समाज एकजुट कैसे रहे आज इसपर विचार करने की तथा इसपर मिलकर काम करने की जरूरत है।

समाज शैक्षणिक, आर्थिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से कैसे मजबूत हो और समाज के लोग कोसे आगे बढ़े इसपर क्षत्रिय गौरव की होने वाली कल की बैठक में चर्चा की जाएगी। आज के प्रेस वार्ता में अजय सिंह,सत्यनारायण सिंह, रमेश सिंह,जीवेश सिंह सोलंकी,भूपेन्द्र सिंह,अभिषेक सिंह, विप्लव, प्रियेश आदि लोग उपस्थित रहे।

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...