मनीषा सिंह बनी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की महिला शाखा की कार्यकारी अध्यक्ष

रांची. रांची प्रेस क्लब में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में मनीषा सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की महिला शाखा की कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। यह निर्णय संगठन के वरिष्ठ सदस्यों एवं पदाधिकारियों की सहमति से लिया गया। मनीषा सिंह का चयन नारी सशक्तिकरण और क्षत्रिय समाज की महिलाओं के उत्थान में उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

क्षत्रिय समाज की महिलाएं आत्मनिर्भर बनें- मनीषा सिंह

अपने अध्यक्षीय संबोधन में मनीषा सिंह ने कहा कि वह महिलाओं की शिक्षा, आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने कहा, “आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, लेकिन अभी भी कई चुनौतियां बनी हुई हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि क्षत्रिय समाज की महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और समाज में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करें।”

उन्होंने आगे कहा कि संगठन के माध्यम से महिलाओं को व्यवसायिक प्रशिक्षण, शिक्षा के अवसर और सामाजिक न्याय के लिए काम किया जाएगा। साथ ही, जरूरतमंद महिलाओं को सहयोग देने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर महासभा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मनीषा सिंह के नेतृत्व की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके कार्यकाल में संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...