गया के कुमार सात्विक अमेरिका में दिखा रहे अपने मजेशियन का जलवा

गया : बिहार के गया के रहने वाले कुमार सात्विक इन दिनों अमेरिका में रहते हैं। यह अमेरिका में मजेशियन-मेंटलिस्ट के क्षेत्र में अपना जलवा दिखा रहे हैं। कुमार सात्विक काफी चर्चित शख्सियत में से एक है। यह तब काफी चर्चा में आए थे, जब उन्होंने प्रसिद्ध अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को भी कुछ देर के लिए हिप्नोटिज्म कर दिया था। वह यह क्षण था, जब मलाइका अरोड़ा कुछ देर के लिए पढ़ना भूल गई थी।

कुमार सात्विक गया शहर के ब्राह्मणी घाट के रहने वाले हैं। यह मजेशियन-मेंटलिस्ट है। हिप्नोटिज्म की भी अच्छी कला इनके पास है। फिलहाल में यह अमेरिका में कार्निवल कंपनी में मजेशियन का जलवा दिखाते हैं। इनके मजेशियन देख लोग दंग रह जाते हैं। कार्निवल क्रूजिंग कंपनी है। अमेरिका में सा सात्विक के चाहने वाले काफी है, क्योंकि इनकी जादूगरी कुछ ऐसी होती है। जो काफी प्रभावित करना वाला होता है। 2022 में सोनी टीवी शो के एक कार्यक्रम में उन्होंने प्रसिद्ध अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा पर कुछ ऐसा मैजिक किया था, कि वह कुछ देर के लिए पढ़ना भूल गई थी। हालांकि कुमार सात्विक का कहना है कि मजेशियन एक कला है और इसे लेकर लोगों को जागरुक भी करते हैं।

कुमार सात्विक इन दिनों गया आए हुए हैं। इन्होंने न्यूज 22 स्कोप से अपने गया में करियर की शुरुआत और फिर अमेरिका में जलवे की पूरी कहानी बताई। बताया कि कैसे उसके पिता डॉक्टर बनना चाहते थे लेकिन वह मजेशियन बन गए. यह एक संयोग था, क्योंकि उनमें बचपन से ही मजेशियन के प्रति काफी रुचि ली थी। 2022 में सोनी टीवी पर एक कार्यक्रम इंडिया इज गाॅट चैलेंट में उन्हें मौका मिला। उनके सामने मलाइका अरोड़ा थी। उन्होंने अपनी कला से मलाइका अरोड़ा को कुछ इस तरह हिप्नोटिज्म किया कि वह कुछ देर के लिए पढ़ना भूल गई थी। बताते हैं कि मलाइका अरोड़ा को अपनी कला मजेशियन से हिप्नोटिज्म किया फिर उन्हें कुछ पढ़ने को दिए जो मौजूद सारे लोग पढ़ लेते थे, लेकिन मलाइका अरोड़ा नहीं पढ़ पाती थी। वह कुछ देर के लिए मजेशियन के कारण भूल गई थी। फिर उन्हें सामान्य किया तो तुरंत सब कुछ सही-सही पढ़ना शुरू कर दी। इस तरह मलाइका अरोड़ा कुछ देर के लिए पढ़ना भूलने गई थी। इसके बीच नॉनस्टॉप तालियां उसकी इस कला के लिए भेजी थी, जो उनके यादगार दिनों में से एक है। तब उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली थी।

कुमार सात्विक ने न्यूज 22 स्कोप से बातचीत में बताया कि तब उनकी उम्र 15- 16 वर्ष की रही होगी जब उन्होंने पांचवी कक्षा में डीएवी लॉटरी में शो किया था। उन्हें बचपन से ही मजेशियन के प्रति काफी झुकाव था उन्होंने एक जादू देखा था जिसमें कलाकार ने एक सिक्के दिएं, फिर उसने दो सिक्के लोगों को दिखाए थे। तो फिर मेरे दिमाग में आया कि कॉवाइन बॉक्स से पैसा छापुंगा, लेकिन बाद में इस कला का पता चला।

यह बताते हैं कि वह इमली खाने के काफी शौकीन थे. उनके घर वाले पैसे इसलिए नहीं देते थे, क्योंकि यह इमली खा जाएगा। इसके बीच धीरे-धीरे हमारी पढ़ाई बढ़ती रही और फिर मेडिकल की तैयारी करने के लिए कोटा चले गए। मेरे पिता मुझे डॉक्टर बनाना चाहते थे लेकिन कोटा में भी मेडिकल की तैयारी के बीच मजेशियन की प्रैक्टिस करते करता रहे। फिर धीरे-धीरे कोटा से वापस आया तो इसे स्टार्ट किया। मेरा मकसद साइंटिफिक थिंकिंग प्रमोट करना है। जादू का इस्तेमाल करने के बीच में उन्होंने मेडिकल की तैयारी छोड़ दी और पूरी तरह से मजेशियन में रम गए। अभी अमेरिका में कार्निवल कंपनी में जादूगरी दिखा रहे हैं। वे सिर्फ मनोरंजन का हिप्नोटिज्म करते हैं। यह बताते हैं कि अमेरिका में हिप्नोसिस, मोइंड रीडिंग, क्वांटिटी, कार ट्रिक और इल्यूजन अभी मैजिक शो करते हैं। 2018 में कलर टीवी पर चलने वाले कार्यक्रम में आए थे। उसके बाद 2022 में सोनी टीवी पर इंडिया इज गाॅट टैलेंट मे आए कुमार सात्विक बताते हैं कि हिप्नोटिज्म मेंटालिज्म का पार्ट होता है। हिप्नोटिज्म करते हैं थियेटर का काफी शौक है।

कुमार सात्विक बताते हैं कि उन्हें जादू इंटरेस्टिंग लगा। 2016-17 से इस क्षेत्र में काफी बेहतर करने लगा। उसके लिए पेन टेलर, डेविड बलेन आदर्श है। वह पेन एंड टेलर, डेविड से काफी प्रभावित है। मेरे दिमाग में आया कि कॉइन बॉक्स में पैसा छापुंगा। आज मैं मजेशियन के रूप में आपके सामने हूं। यह बताते हैं कि सेल्फ लर्निंग, शो देखकर, बुक पढ़कर वे मजेशियन सीख मिनट लिस्ट और मनोरंजन के हिप नोटिस में की कला में महारत हासिल किए हैं। गया से करता हूं प्यार अपने देश का सबसे अच्छा स्थान अपना पैतृक घर का जिला गया ही लगता है यहां काफी कुछ है लेकिन उनके लिए काम नहीं हो पाया उन्हें इसकी कशिश जरूर है कि गया जो कई बड़े स्थान जैसे रूप को समेटे हुए हैं वह इस कदर अपेक्षित है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

अमन साहू गिरोह के 7 अपराधियों को Police ने किया गिरफ्तार,...

Jharkhand: झारखंड में उग्रवाद और नक्सलवाद खत्म करने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से जुट गई है। Police लगातार अपराधियों को अपने शिकंजे में...

NABARD योजना से बिहार के एक हजार से अधिक ग्रामीण पुल...

पटना : NABARD योजना - नदियों, नालों और खस्ताहाल पगडंडियों के कारण दशकों से मुख्यधारा से कटे बिहार के सुदूर गांवों की स्थिति अब...

अब एक गाड़ी से दौरा करेंगे अफसर, ईंधन बचत का प्लान,...

गयाजी : गयाजी जिले में अब अफसर अलग-अलग गाड़ियों से नहीं दौड़ेंगे। एक साथ ऑफिस आएंगे और एक ही गाड़ी से विजिट करेंगे। ईंधन...

नीरज ने तेजस्वी के अंग्रेजी बोलने पर कसा तंज, कहा- अगर...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता व विधान परिषद (MLC) नीरज कुमार ने बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर तंज...

मुख्यमंत्री ने पटना शहर में विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का किया निरीक्षण,...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना शहर में विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img