कंबल ले MGM पहुंचे कुणाल सारंगी, कहा- ठंड से तड़प रहे मरीज

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने दिखाया आईना

जमशेदपुर : पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को आईना दिखाने एमजीएम अस्पताल कंबल लेकर पहुंचे. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल में इलाजरत मरीजों के बीच कंबल का अभाव है. बीमारी से तड़प रहे मरीजों को दोहरी मार पड़ रही है.

एमजीएम अस्पताल में कंबल की किल्लत !

पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कोल्हान के सबसे बड़े एमजीएम अस्पताल में कंबल की किल्लत है. मरीज अपने बीमारी से कम बल्कि ठंड में कंबल के बिना परेशान हैं. ऑपरेशन के बाद मरीजों को कंबल नहीं मिल रहा है. मरीज अपने बिस्तर में ठिठुर कर रात बिता रहे हैं. हालांकि उपाधीक्षक कंबल की किल्लत से साफ इंकार कर रहे हैं.

mgm1 22Scope News

अस्पताल में मरीजों को नहीं मिला कंबल

उन्होंने कहा जब हॉस्पिटल में आए तो मरीजों से हमने जानी तो हमें कुछ और ही मिला. कई मरीजों का कहना है कि हमें कंबल नहीं मिला और जो कंबल मिला उससे ठंड नहीं जा रही है. हालांकि एक मरीज ऐसा मिला जो अपने घर से कंबल, चादर, तकिया सब कुछ लेकर आए. उन्हें हॉस्पिटल द्वारा कुछ भी नहीं मिला.

पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने 50 कंबल किया वितरण

बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल सारंगी आज एमजीएम हॉस्पिटल की हालत को देखते हुए 50 कंबल डोनेट किए, लेकिन यह ऊंट के मुंह में जीरा के समान है. हालांकि हॉस्पिटल में कई ऐसी बुनियादी चीजों की कमी है.

रिपोर्ट: लाला जब़ी

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...