Advertisment

नए साल में जनता की आकांक्षाओं को करेंगे पूरा- श्रम मंत्री

सभी के सुझाव और आपसी समन्वय से योजनाओं को पहनाएंगे अमलीजामा

चतरा : नए साल- झारखंड की हेमंत सरकार विकास योजनाओं को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारकर प्रदेश में विकास की गंगा बहाने के प्रति पूरी तरह कृत संकल्पित है. ऐसे में नए साल में नए माहौल और उत्साह के साथ जनता के आशा और आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में सरकार काम कर रही है. सभी किस सुझाव और सरकार की नीति में समन्वय स्थापित कर विकास योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा. उक्त बातें श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने मीडिया से कही.

bhokta1 22Scope News

नए साल: मंत्री ने की विकास योजनाओं की समीक्षा

चतरा के समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई. जिसमें श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता शामिल हुए. बैठक में श्रम मंत्री ने जिले में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शत-प्रतिशत गुणवत्ता युक्त योजनाओं को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों को कार्यालय से निकलकर आम लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनने और उसके समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल करने का निर्देश दिया.

bhokta12 22Scope News

श्रम मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को लगायी फटकार

श्रम मंत्री ने कहा कि इस सरकार में आम लोगों को उनके अधिकारों से लाभान्वित करने को ले आम जनता, अधिकारी और सरकार में समन्वय स्थापित करते हुए पावर का विकेंद्रीकरण किया गया है, ताकि जनकल्याणकारी योजनाओं को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारने का लक्ष्य पूरा हो सके.

बैठक के दौरान जिले में जर्जर विद्युत व्यवस्था और जलापूर्ति की शिकायत पर श्रम मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाया. उन्होंने कहा कि सरकार के नीति और अधिकारियों की क्षमता को देखते हुए विकास का रोड मैप तैयार किया गया है. ऐसे में अधिकारियों को मनमानी करने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

नए साल: सरकार और संविधान से ऊपर नहीं कोई अधिकारी

श्रम मंत्री ने बैठक के दौरान लापरवाह अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि सरकार मतलब नियम, कानून व संविधान के साथ-साथ सरकार का मतलब ए-टू-जेड होता है. ऐसे में अधिकारियों को इसी दायरे में रहकर लोगों को विकास योजनाओं से जोड़कर उनके अधिकारों से लाभान्वित कराना होगा. क्योंकि कोई जनप्रतिनिधि या अधिकारी सरकार और संविधान से ऊपर नहीं है. बैठक में डीसी, एसपी, जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व बीस सूत्री उपाध्यक्ष समेत जिले भर के अधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

रिपोर्ट: सोनु भारती

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary: नागपुरी भाषा के पुरोधा डॉ....

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary, रांची: झारखंड आंदोलन के बौद्धिक योद्धा, इतिहासकार, साहित्यकार, शिक्षाविद् और नागपुरी भाषा के प्रमुख अध्येता डॉ. बिशेश्वर प्रसाद...

Ranchi Traffic Plan 15 August: रांची में 15 अगस्त को बदला...

Ranchi Traffic Plan 15 August, Ranchi: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को लेकर राजधानी की यातायात...

JPSC-JSSC Scam: अभय तिवारी की संपत्ति को लेकर बड़ा दावा, आलीशान...

JPSC-JSSC Scam, रांची: JPSC और JSSC की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच अभय तिवारी से जुड़ी संपत्तियों को लेकर...