बोकारो के दिहाड़ी मजदूर का भाई 10वीं में पूरे राज्य में अव्वल रहा। उत्क्रमित हाई स्कूल ब्राह्मण द्वारिका का छात्र विवेक दत्ता ने मैट्रिक में 98.60 प्रतिशत अंक लाकर स्टेट टॉपर बना, साथ ही अपने स्कूल और गांव का नाम भी रोशन किया है। मैट्रिक के रिजल्ट में विवेक को 493 अंक मिला है। अपनी सफलता पर विवेक ने कहा कि पिताजी नहीं है ऐसे में बड़े भाई ने मजदूरी कर पढ़ाने का काम किया, जिससे उसने सफलता हासिल की। विवेक ने झारखंड सरकार से यह अपील की है कि अगर उसे सहायता मिले तो राज्य और देश के लिए कुछ करना चाहता है। विवेक ने बताया कि वह आठ से दस घंटे प्रत्येक दिन पढ़ाई करता था। विवेक ने गणित और हिंदी में 100-100 अंक प्राप्त किया है। उसका पसंदीदा विषय गणित है। वह इंजीनियर बन कर देश की सेवा करना चाहता है। इसलिए कठिन परिश्रम कर रहा है और घर में बखूबी अपने कार्यों को भी अंजाम देता है। उसकी दिलचस्पी खेती में भी है। इस सफलता से कुम्हरी गांव के लोगों में भी खुशी है। विवेक के इस सफलता पर गांव के लोगों ने घर जाकर उसका मुंह मीठा कराया और सफलता के लिए बधाई दी।
Related Posts
स्वास्थ्य विभाग की प्रताड़ना से तंग आकर आयुष चिकित्सक ने विधान सभा गेट पर की आत्मदाह की कोशिश
- 22Scope
- March 25, 2022
- 0
Patna– विधान सभा के गेट पर एक आयुष चिकित्सक ने अपने आप पर पेट्रोल छिड़कर कर आत्मदाह का प्रयास किया है. आयुष चिकित्सक की पहचान […]
नौकरी नहीं करना चाहते हैं तो सरकार से जुड़कर करें ये काम, होगी मोटी कमाई
- 22Scope
- April 24, 2022
- 0
नौकरी नहीं करना चाहते हैं तो सरकार से जुड़कर करें ये काम- अगर आपको नौकरी नहीं करनी है तो सरकार के इस योजना में जुड़कर […]
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
- 22Scope
- September 14, 2021
- 0
बाढ़ : अथमलगोला थाना क्षेत्र के राजपुरा गांव के मंजीत यादव की करंट की चपेट में आने से युवक मौत हो गई. गांव के पास […]