जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंची लेसी सिंह, मुख्यमंत्री करेंगे बीमा पर फैसला

पटना : बिहार सरकार के मंत्री लेसी सिंह ने जदयू प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंची। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बड़ा बयान दिया है। बीमा भारती के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात पर लेसी सिंह ने कहा कि मैं इस विषय पर कुछ नहीं जानती हूं। बीमा भारती अगर पार्टी में आती है तो यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फैसला होगा। बीमा भारती को लेकर मुझे कोई प्रतिक्रिया नहीं देनी है।

बिहार में आरक्षण के दायरे बढ़ाने के विषय पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि विपक्ष बिहार सरकार के मनसा पर सवाल नहीं उठा सकती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरक्षण का दायरा बढ़ाया, हाईकोर्ट ने रोक लगाया जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट सरकार गई। सुप्रीम कोर्ट आगे जब सुनवाई करेगी तो बिहार सरकार मजबूती से अपना पक्ष रखेगी। विपक्ष के द्वारा सवाल उठाने से सरकार की मनसा पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के कहने से कुछ नहीं होता है। बिहार की जनता देख रही है किसके तरफ से आरक्षण का दायरा बढ़ाया गया है। विपक्ष अपना काम नहीं कर रही है। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सदन चलने पर सदन से गायब रहते हैं। विपक्ष बिहार में किस तरह से उदासीन है यह जनता देख रही है। कानून-व्यवस्था पर विपक्ष के द्वारा सवाल उठाने पर कहा कि जनता के बीच में आकर बात करनी चाहिए। घर में बैठकर तेजस्वी यादव बुलेटिन जारी करते हैं।

यह भी पढ़े : बिहार में मॉनसून की बेरुखी, पटना सहित 8 जिलों में 50 फीसदी से कम बारिश

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Khelari Hyva Road Accident: खलारी में भीषण हाइवा हादसा, अज्ञात वाहन...

Khelari Hyva Road Accident, खलारी: खलारी के चूरी मेन गेट के समीप खलारी-टंडवा मुख्य मार्ग पर शनिवार की अहले सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ।...

Jamshedpur Bus Accident: कोलकाता से रांची जा रही बस NH-33 पर...

Jamshedpur Bus Accident: एनएच-33 पर झाबरी गांव के समीप बड़ा सड़क हादसा हुआ। कोलकाता से रांची जा रही ऊं शिवम नामक यात्री बस अचानक...

Patna Retired CCL GM: पटना में गोली लगने से रिटायर्ड CCL...

Patna Retired CCL GM, पटना: राजीव नगर थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी रोड नंबर-4 स्थित जमुना पैलेस के नीचे शनिवार सुबह कार की ड्राइविंग...