स्मार्ट सिटी निर्माण के कारण शमशान घाटों में जगह की कमी

भागलपुर में स्मार्ट सिटी निर्माण कार्य के कारण शमशान घाट में दाह संस्कार के लिए जगह की कमी. शवों को जलाने के लिए घाटों पर लग रही कतारें

bhagalpur shavdah 22Scope News

BHAGALPUR: भागलपुर में स्मार्ट सिटी के कारण शवदाह गृह में लाशों को जलाने के लिए जगह कम पड़ रही है. घाटों पर शव को जलाने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं. शवदाह गृह के संचालक ने बताया कि स्मार्ट सिटी के कारण शवदाह गृह का आधा हिस्सा कवर कर लिया गया है. ऐसे में बहुत कम जगह में लाशों को जलाना पड़ता है. वहीं विद्युत शवदाह गृह को मेंटेेंनेंस के लिए बंद किया गया है. ऐसे में भागलपुर में लाशों को जलाने के लिए भी घंटों इंतजार करना पड़ता है.


ठंड के कारण बढी मरने वालों की संख्या


कड़ाके की ठंड के बीच भागलपुर के गंगा किनारे शमशान घाट पर लाश के दाह संस्कार के लिए जगह की कमी हो गई है. पड़ताल की न्यूज 22स्कोप के संवाददाता अंजनी ने. पड़ताल के अनुसार कड़ाके की ठंड की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़ गई है. शमशान घाट बरारी में लाश की संख्या और उनके परिजन परेशान दिखे.

bhagalpur shavdah 2 22Scope News

जबकि शमशान घाट बरारी में एक बेड वाला विद्युत शवदाह गृह भी है. लेकिन ज्यादातर समय मेंटेनेंस की जरूरत की वजह से बंद रखना पड़ता है. विद्युत शवदाह गृह के संचालक राहुल राय का कहना है

कि स्मार्ट सिटी के रीभर फ्रंट के निर्माण कार्य की वजह से लाश जलाने की जगह छोटी पड़ गई है.

स्मार्ट सिटी न तो विद्युत शवदाह गृह का नया निर्माण

कर रही है और न ही लकड़ी से जलाने वाली जगह दे रही है.

ऐसे में शवों के दाह संस्कार के लिए भी लोगों को परेशान होना पड़ रहा है.

अब बरारी घाट पर एक साथ करीब 10 से 12 लाशों का संस्कार किया जा रहा है.

bhagalpur 2 22Scope News


वहीं हम बात करें तो भागलपुर पूरे जिले की बताएं तो

यहां पर सुल्तानगंज गंगा घाट पर भी औसतन एक दर्जन शव

प्रत्येक दिन गंगा घाट दाह संस्कार के लिए आते है, वहीं

भागलपुर के महादेवपुर घाट पर भी लगभग यही स्थिति बनी हुई हैं,

इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस प्रचंड कोल डे ठंड में मरने की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई हैं.

alaw 1 22Scope News


कड़ाके की ठंड में सवारी के इंतजार में रिक्शा चालक ने दम तोड़ा

bhagalpur shavdah 2 1 22Scope News


ठंड की वजह से ग्रामीण इलाके में ज्यादा मौतें हो रही है,

जबकि शहरी आबादी के बीच अलाव की व्यवस्था नाकाफ़ी दिखी.

वहीं ठंड के कारण पिछले दिनों एक रिक्शा चालक की मौत सवारी के इंतजार में हो गई.

रिपोर्ट: अंजनी

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...