जदयू में हलचल तेज, सीएम आवास पहुंचने से पहले ललन सिंह ने बीजेपी पर किया हमला

भाजपा कौन होती है जदयू की ओर से केंद्र में मंत्री तय करने वाली

पटना : जदयू में हलचल तेज : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है.

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह सीएम आवास पहुंचे,

जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की.

मुख्यमंत्री आवास पहुंचने से पहले ललन सिंह ने बीजेपी पर करारा हमला किया है.

मीडिया से बात करते हुए ललन सिंह ने कहा कि भाजपा कौन होती है जदयू की ओर से

केंद्र में मंत्री तय करने वाली. कौन बनेगा या नहीं बनेगा ये तय करने वाला वे कौन हैं.

जदयू में हलचल तेज : 2010 में जदयू के नेता बने आरसीपी

आरसीपी सिंह ने कहा कि वे जदयू में लंबे अरसे से शामिल रहे हैं. उन्होंने स्वीकार किया कि वे अपनी मर्जी से मंत्री बनने गये थे. इस पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वे मुख्यमंत्री के ओएसडी थे इसका क्या मतलब है कि वह जदयू के नेता हो गए. उन्होंने कहा कि तीन दर्जन कर्मचारी रेल मंत्री के होते हैं उनमें से वे भी एक थे. वे 1998 से कर्मचारी थे. तो क्या वे जनता दल यू के नेता हो गये. वे 2010 में जदयू के नेता हुए. उनकी इच्छा थी कि वे नेता बने. इसके बाद आरसीपी ने सीएम नीतीश कुमार से 2009 में लोकसभा की टिकट मांग रहे थे लेकिन मुख्यमंत्री ने ठुकरा दिया. इसके बाद 2010 में आरसीपी सिंह को राज्यसभा भेज दिया गया.

मंत्री बनने के लिए अमित शाह से आरसीपी ने की बातचीत

ललन सिंह ने कहा कि मैंने जो भी बात कही है वो प्रमाणित हो गई है. आरसीपी सिंह ने खुद कहा कि मेरी बातचीत अमित शाह से हो गई है. अमित शाह ने कहा आप ही के नाम पर सहमति है इसलिए आप ही मंत्री बन जाइए. उन्होंने मुख्यमंत्री को सूचना दी. इस पर सीएम ने कहा कि जाकर मंत्री बन जाइए. ललन ने सिंह कहा कि भारतीय जनता पार्टी तय करेगी की जनता दल यू से कौन मंत्री बनेगा. हमने जो बात कही थी वो सच हुई.

जदयू में हलचल तेज : जदयू विधायक दल की बैठक कल

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि पार्टी विधायक दल की बैठक 9 अगस्त को होगी. उन्होंने कहा कि जब से आरसीपी प्रकरण हुई है तब से जो भी राजनीतिक घटनक्रम हुई है उसी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधायक दल के साथ बैठक करेंगे. बैठक के बाद इसकी सूचना मीडिया को दे दी जायेगी.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Saffrn

Trending News

कोकर घटना पर AJSU का विरोध, पुलिस से निष्पक्ष जांच की...

Ranchi: रांची के कोकर, भाभा नगर में आदिवासी महिलाओं के साथ हुई शर्मनाक घटना पर AJSU पार्टी ने तीखा विरोध जताया है। पार्टी ने...

मुंगेर में 4 अप्रैल को भूमि जनसंवाद, 9 अंचलों के लिए...

पटना : जमीन से जुड़े मामलों में आम लोगों की परेशानी दूर करने के उद्देश्य से चार अप्रैल को मुंगेर के प्रेक्षा गृह में...

कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ 5 अपराधी...

कैमूर : कैमूर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के...

रिलायंस फाउंडेशन के Water4Life कैंपेन को मिल रहा जनसहयोग, 10 दिनों...

Mumbai: विश्व जल दिवस 2026 के अवसर पर रिलायंस फाउंडेशन द्वारा शुरू किया गया #Water4Life अभियान अब एक विशाल जन-आंदोलन का रूप ले रहा...

मुख्यमंत्री ने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय व स्मृति स्तूप परिसर, वैशाली...

वैशाली : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वैशाली जिला में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप परिसर, वैशाली का भ्रमण किया। इस दौरान...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img