पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लालू यादव पर तंज कसा और कहा कि लालू यादव ने बिहार का मजाक बना दिया है। लालू यादव के फूहड़पन के कारण पूरी दुनिया में बिहार का मजाक बन कर रह गया है। वे राजनीति को हंसाने वाले लोग हैं। उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता है। मोदी जी को पूरी दुनिया गंभीरता से लेती है साथ ही मोदी जी ने देश को विश्व की पांचवीं आर्थिक शक्ति बना दिया और अब तीसरी आर्थिक शक्ति बनाने की ओर ले जा रहे हैं।
देश जब आजाद हुआ था तो बिहार उस समय नंबर एक पर था लेकिन उन्होंने बिहार को सबसे अंतिम राज्य बना दिया। लालू यादव बिहार की बर्बादी और बिहार के भविष्य नौजवानों को मजदूरी के लिए पलायन करने पर विवश कर दिया है। उन्हें कुछ भी बोलने का अधिकार नहीं है। वह बिहार के लिए अभिशाप हैं, और उनकी वजह से हर बिहारी कहीं न कहीं शर्मसार होता है।
पत्रकारों ने जब उनसे कहा कि मीसा भारती ने कहा कि कल होने वाले मतदान में भाजपा की करारी हार होगी तो विजय सिन्हा ने कहा कि उनका पूरा परिवार में कोई भी एक भी सीट नहीं जीत पाएंगे। इस चुनाव में परिवारवाद की कहानी समाप्त हो जाएगी।
पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- RJD को फिर लगा झटका, पार्टी जिला उपाध्यक्ष ने समर्थकों के साथ दिया इस्तीफा
LALU
LALU
LALU
LALU
Highlights







