Advertisment

जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू यादव के खिलाफ केंद्र ने सीबीआई को मुकदमा आगे बढ़ने की इजाजत दे दी है.

lalu 1 22Scope News

रेलवे में जमीन के बदले नौकरी के मामले में केंद्र ने सीबीआई को मुकदमा चलाने की इजाजत दे दी है. सीबीआई ने लालू यादव के तत्कालीन रेल मंत्री होने के कारण उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए केंद्र सरकार से अनुमति मांगी थी.
लालू प्रसाद यादव पर लैंड फॉर जॉब के बदले लालू यादव के परिजनों को फायदा पहुंचाया गया था. यह मामला लालू यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान का है. आरोप है कि रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने लोगों को रेलवे में फोर्थ ग्रेड की नौकरी दी.

सीबीआई ने लालू यादव के खिलाफ दर्ज केस में आरोप लगाया है कि यूपीए सरकार के दौरान 2004 से 2009 तक रेलवे मंत्री ररहते हुए लालू प्रसाद यादव ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे रिश्वत के रूप में जमीन के प्लॉट लिए थे.

12 लोगों की भर्ती के बदले 7 प्लॉट कराया गया था ट्रांसफर

इस दौरान लालू पर रेलवे के कई जोन में ग्रुप डी पदों पर 12 लोगों की भर्ती के बदले अपने परिवार वालों के नाम पर जमीन के 7 प्लॉट ट्रांसफर करवाकर आर्थिक फायदा लेने का आरोप है. जमीन के ये 7 प्लॉट रेलवे में नौकरी पाने वाले उन 12 लोगों के हैं. केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस मामले में लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी सहित 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था.

16 लोगों को बनाया गया है आरोपी

केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस मामले में लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी सहित 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था. इस मामले में राबड़ी आवास पर छापेमारी भी की गई थी.सीबीआई ने दावा किया है कि राबड़ी देवी, मीसा भारती और हेमा यादव के नाम जमीन की रजिस्ट्री कराई गई थी.

Sahdevkhap News: गया में कुएं में जहरीली गैस से चार लोगों...

गया के डोभी थाना क्षेत्र में कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई। दो शव निकाले...

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते ने डेटा कॉपी करने की...

 14वें JPSC फर्जीवाड़ा मामले में पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते पर छापेमारी के बाद डेटा कॉपी करने का आरोप है। CID ने कंप्यूटर और पेन...

Chamoli Tunnel Accident: झारखंड के मजदूर भी फंसे, चमोली में टनल...

 उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगाड पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में हादसे के बाद झारखंड के कई मजदूर फंसे। सीएम हेमंत सोरेन ने धामी...