पटना : बिहार में दो सीटों में होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीति गर्म हो गयी है. इस बीच आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के चुनाव प्रचार में शामिल होने की ख़बर से सियासी तपिश साफ़ देखी जा रही है. हम प्रवक्ता डॉ. दानिश रिजवान ने तंज कसते हुए लालू के चुनाव प्रचार का स्वागत किया और कहा कि लालू के प्रचार से NDA को फायदा होगा क्योंकि लालू यादव के चेहरे से आज भी जनता डरती है, लालू का चेहरा भ्रष्टाचार का चेहरा है, आतंक का चेहरा है. अब इस बयान के बाद ज़ाहिर तौर पर सियासी पारा चढ़ेगा और बयानवीरों के बयान भी सामने आएंगे.
Bihar MLC Election Results LIVE : आने लगे चुनाव परिणाम, नौ सीटों पर NDA उम्मीदवार जीते


