रांचीः झारखंड राजद प्रदेश प्रवक्ता अनीता यादव ने एक वीडियो जारी कर चारा घोटाले मामले में लालू प्रसाद यादव को निर्दोष बताते हुए कहा है कि ऐसा पहली हुआ है कि एक ही मामले की सुनवाई टूकड़े- टूकड़े में बांट कर अलग-अलग सुनवाई की जा रही है। अनीता यादव ने डोरंडा कोषागार मामले का जिक्र करते हुए कहा कि यह भी चारा घोटाले से जुड़ा मामला ही है, लेकिन सुनवाई अलग चल रही है। लालू प्रसाद के शासन काल में ही चारा घोटाले का मामला सामने आया और मामले की जांच शुरू हुई। लेकिन, साजिश कर्ताओं ने लालू यादव को ही इस मामले में फंसा दिया। राजद को भारतीय न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और यह पूर्ण विश्वास है कि लालू यादव निर्दोष साबित होंगे। बता दें कि, डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में फिलहाल सुनवाई चल रही है


