RJD सुप्रीमो लालू यादव बिना सुरक्षा घर से निकले, पटना की सड़कों पर दौड़ी गाड़ी, देखते रह गए लोग

पटना : पटना में बुधवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने लोगों को हैरान कर दिया। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव बिना सुरक्षा घेरे और पुलिस एस्कॉर्ट के शहर की सड़कों पर निकल पड़े। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, लालू यादव बुधवार को राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड से बाहर निकले। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके साथ न तो सुरक्षाकर्मियों का काफिला था और न ही पुलिस एस्कॉर्ट की गाड़ियां। वह केवल कार में सवार होकर रवाना हुए।

Health Department Add 6 22Scope News

आमतौर पर लालू यादव की आवाजाही के दौरान सुरक्षा कर्मियों की बड़ी टीम व पुलिस एस्कॉर्ट मौजूद रहती है

आपको बता दें कि आमतौर पर लालू यादव की आवाजाही के दौरान सुरक्षा कर्मियों की बड़ी टीम और पुलिस एस्कॉर्ट मौजूद रहती है। ऐसे में उनका बिना सुरक्षा घेरे के सड़क पर निकलना लोगों के लिए हैरानी का विषय बन गया। बता दें यह पहला मौका है जब लालू यादव बिना सुरक्षा घेरे के दिखाई दिए। गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव सिंगापुर में रूटीन चेकअप के बाद मंगलवार को पटना लौटे थे। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव और सांसद मीसा भारती भी थीं। एयरपोर्ट से राबड़ी आवास तक लालू पार्टी के नेता-कार्यकर्ता के सुरक्षा घेरे में पहुंचे थे।

Lalu Yadav 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बिना सुरक्षा के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचे लालू, मीसा व तेजस्वी

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...