LALU YADAV आरक्षण सिर्फ अपने परिवार को पहुंचा रहे हैं-सम्राट चौधरी

सुपौल: सुपौल लोकसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार दिलेश्वर कामत के पक्ष मे मध्य विद्यालय करजाइन के मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने विरोधियों पर जम कर हमला बोला। सम्राट चौधरी ने कहा मोदी और नीतीश की जोड़ी आज घर घर बिजली पहुंचाने का काम किया है। चौधरी ने आगे कहा गरीबो को मुफ्त अनाज और किसान के खाते मे रुपया पहुंच रहा है।

विपक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि आरक्षण पर लोगों में वे भ्रम फैला रहा है। विपक्षी दल राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आरक्षण सिर्फ अपने परिवार को पहुंचा रहे हैंl चौधरी ने कहा कि मोदी जी ने एक झटके मे 370 हटा दिया। अयोध्या मे भव्य राम मंदिर का निर्माण किया इतना ही नही लव कुश समाज होने के नाते हम लोगों का कर्तव्य है जो राम को लाए है उनको दिल से समर्थन करें।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा और पूर्व सीएम जीतन मांझी ने भी अपने संबोधन में विरोधी पार्टी पर हमलावर रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जदयू के उम्मीदवार दिलेश्वर कामत को वोट देने की अपील की। इस मौके पर मंत्री बिजेंद्र यादव, मंत्री नीरज कुमार सहित एनडीए घटक के तमाम नेता भी मौजूद थे।

सुपौल से अजय सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

MLC अशोक यादव ने अशोक महतो के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा…

LALU YADAV LALU YADAV LALU YADAV

LALU YADAV

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...