चुनाव प्रचार के लिए निकलीं लालू की बेटी रोहिणी

मुजफ्फरपुर : लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियां चुनावी मैदान में उतर चुकी है। पहले चरण का नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई है जबकि दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया चल रही है। इस बीच राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी और छपरा से उम्मीदवार रोहिणी आचार्य अपने लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए निकल गई है। आज पहली बार चुनाव प्रचार के लिए निकली। जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आपलोग सिर्फ आशीर्वाद दीजिए। समय पर मैं सब कुछ बताऊंगी। उन्होंने कहा कि मैं छपरा जा रही हूं। देखिए किस तरीके से रोहिणी आचार्य हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन कर रही हैं। बता दें कि कल यानी सोमवार को लालू यादव की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य, पत्नी व पूर्व सीएम राबड़ी देवी और बड़ी बेटी व राज्यसभा सांसद मीसा भारती के साथ आज सोनपुर के हरिहर नाथ मंदिर में पूरे परिवार के साथ दर्शन किया था।

यह भी पढ़े : राजनीति में लालू के रोहिणी की हुई एंट्री, रूडी को देंगी टक्कर

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...