रोहिणी का NDA पर हमला, कहा- पहले बेटा-बेटी से लड़े, पिताजी से बाद में लड़िएगा

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी और छपरा से राष्ट्रीय जनता दल इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार रोहिणी आचार्य ने अभी-अभी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने निकलीं। उन्होंने एनडीए पर करारा हमला किया। रोहिणी ने एनडीए के द्वारा लालू प्रसाद यादव के चुनाव प्रचार नहीं करने पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पहले बेटा-बेटी से लड़े उसके बाद लालू यादव से लड़े। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पापा की तबीयत खराब है। पहले बिहार की जनता से लड़ लें। जब लालू यादव निकलेंगे तो सबका मटिया गुल हो जाएगा।

रोहिणी आचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक दिन में बिहार में दो रैली पर कहा कि अभी खाली उन लोगों का हैलीकॉप्टर पूरे बिहार में दिखाई देगा। देश की जनता बदलाव चाहती है। बहुत अच्छा छपरा में रिस्पांस मिल रहा है। वहां की जनता भी बदलाव चाह रही है। महंगाई और बेरोजगारी को लेकर जनता बीजेपी से सवाल पूछ रही है लेकिन प्रधानमंत्री के मेनिफेस्टो में सब कुछ खत्म हो गया। कहीं कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि इन लोगों का काम है सिर्फ लालू परिवार को टारगेट करना। महंगाई और बेरोजगारी पर कुछ नहीं बोलना है।

यह भी पढ़े : रोहिणी ने कहा- वाशिंग मशीन में धूले हुए लोगों पर पीएम करें कार्रवाई

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...