Commercial Advertisment

जमीन विवाद बना युद्ध का मैदान, 2 पक्षों में जमकर मारपीट, 2 गिरफ्तार

कैमूर : खबर कैमूर से है जहां जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के तिवई मौजा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान मारपीट एवं गोलीबारी की बात सामने आई है। मामले को लेकर दोनों पक्षों के द्वारा चैनपुर थाने में आवेदन देते हुए शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं मामले को लेकर पहले पक्ष के द्वारा दिए गए आवेदन में चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा गांव निवासी नागेश्वर गोंड के द्वारा बताया गया है कि 26 जनवरी 2024 को हाटा गांव निवासी निशा देवी पति सुरेश कुमार सोनी का
तिवई मौज में इनकी ढाई डिसमिल जमीन है, जिस पर यह काम लगवाएं हुए थे। जहां सभी मज़दूर काम कर रहे थे। उस दौरान हाटा गांव निवासी अजीत श्रीवास्तव, सुजीत श्रीवास्तव, मनोज लाल श्रीवास्तव और अंशु लाल श्रीवास्तव के द्वारा आकर काम को रोक दिया गया और गाली और जाति सूचक गाली-गलौज किया जाने लगा। इसी दौरान निशा देवी को जमीन पर पटक दिया गया।

इस बीच मजदूरी करने गया मज़दूर नागेश्वर गोंड और राजेश कुमार तो जाती को लगाकर गाली-गलौज करते हुए उन्हें लाठी डंटा से मारपीट कर उन्हें भी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जिसमें नागेश्वर गोंड का सर फट गया, जहां वह जमीन पर गिर गए। जहां पहले से घात लगाए हुए बैठे चैनपुर थाना क्षेत्र के तिवई गांव निवासी प्रिंस सिंह, सूरज कुमार, सुदामा शर्मा, वंशी शर्मा और विनायक श्रीवास्तव द्वारा फिर से लाठी डंडा से मारपीट कर नागेश्वर गन घायल कर दिया जहां वह बेहोश हो गए हैं। जिसके बाद डायल 112 की पुलिस पहुंची और इलाज करने के लिए चैनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य भेज दिया। जिसके बाद चैनपुर थाना में आवेदन देकर अभी नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया गया है।

वहीं इस मामले में दूसरे पक्ष के द्वारा दिए गए आवेदन में सुजीत कुमार श्रीवास्तव पिता स्वर्गीय हजारीलाल श्रीवास्तव के द्वारा बताया गया है। तीन डिसमिल जमीन वर्ष 2014 में उनके द्वारा रजिस्ट्री करवाई गई थी। उक्त जमीन पर हाटा के निवासी सुरेश सोनी, सत्यनारायण सोनी और अभिमन्यु सोनी तीनों के पिता स्व शिवकुमार सोनी सहित नागेश्वर कुमार हाटा एवं राजेश कुमार दुबे के सरैया के द्वारा उनकी जमीन पर जबरन नीव खना जा रहा था। जब इन्हें जानकारी मिली और यह मौके पर पहुंचे थे उन लोगों के द्वारा जबरदस्ती करते हुए मारपीट की जाने लगी।

यह भी देखें :

वहीं इस मामले जानकारी देते हुए भभुआ एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने बताया कि चैनपुर के हाटा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुआ है। जहां पुलिस के जांच में पता चला कि एक सुरेश सोनी है जिनका कोर्ट से पास हुए आदेश पर हाटा में जमीन पर घर बना रहे थे। तभी उसी गांव के सुजीत श्रीवास्तव द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा था। इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गया है जिसमें कुछ लोग घायल हो गए हैं। जिसके बाद सुरेश सोनी के दिए आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। उसके बाद दोनों पक्षों के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। जिसमें दो लोग सुजीत श्रीवास्तव और अजीत श्रीवास्तव को गिरफ्तार भी किया गया है। फिलहाल इस तरह की दोबारा घटना ना हो इसके लिए पुलिस बल तैनात किया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े : शराब तस्करों की बाइक पेड़ से टकराई, एक की हुई मौत, दूसरा घायल

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Home Department Review Meeting: बिहार गृह विभाग में लंबित मामलों...

Bihar Home Department Review Meeting, पटना: बिहार के गृह विभाग में लंबित सरकारी मामलों के निष्पादन को लेकर प्रधान सचिव पंकज कुमार ने सख्त...

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: मुजफ्फरपुर के गोबरसही में गैस पाइपलाइन फटने...

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित गोबरसही इलाके में भूमिगत गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क...

Patna Flight Cancelled: पटना से बेंगलुरु जाने वाले यात्री ध्यान दें!...

Patna Flight Cancelled: नवंबर में पटना और बेंगलुरु के बीच हवाई यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस...