बंद दुकान पर अंधेरी रातों में भू-माफिया ने चलाया बुलडोजर

मधुबनी : मधुबनी के नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार स्थित मुख्य सड़क में एक मोबाइल दुकान को गुरुवार की रात में असामाजिक तत्वों ने बुलडोजर लगाकर तोड़ दिया। घटना के सूचना नगर थाना को मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। जिसके बाद आज आक्रोशित लोगों ने सुबह-सुबह मधुबनी रहिका मुख्य सड़क को जाम कर दिया। जाम करने वाले पीड़ित दुकानदारों और उसके परिजनों की मांग थी कि जो आरोपी ने दुकान को बुलडोजर लगाकर तोड़ दिया है, उसकी अविलंब गिरफ्तारी हो।

Goal 22Scope News

घटनास्थल पर पुलिस के बड़े अधिकारी पहुंचे तब जाकर सड़क जाम को हटाया गया

आपको बता दें कि इसके जाम की सूचना पर मधुबनी नगर थाना के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार और दारोगा मनोज कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की और दुकानदार को इस आश्वासन दिया असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद लोगों ने सड़क जाम को हटाया। घटनास्थल पर नगर निगम के उप मेयर भी पहुंचे और पुलिस प्रशासन से मांग किया कि दूसरी व्यक्ति को शीघ्र ही गिफ्तार किया जाए।

यह भी पढ़े : मुंगेर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर बनाये जा रहे भवन को भी गिराया…

अमर कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img