Advertisment

भाषा विवाद : झामुमो जिला उपाध्यक्ष ने इन पर लगाया मारपीट का आरोप, दे दी ये धमकी

झामुमो जिला अध्यक्ष ने थाना घेराव की दी धमकी

धनबाद : झामुमो के जिला उपाध्यक्ष निर्मल रजवार ने धनबाद के तीसरा थाना में मारपीट की लिखित शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि 4 फरवरी को पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के बाद जयरामपुर मोड़ स्थित एक होटल में खाना खाने जा रहे थे, इसी बीच भोजपुरी भाषा का विरोध करने का नेतृत्व करने के कारण सोनू सिंह एवं उनके साथ कुछ युवकों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान युवकों ने जान से मारने की धमकी दी. फिलहाल वो धनबाद SNMMCH में इलाज करवा रहे हैं.

निर्मल ने बताया कि जयरामपुर मोड़ में कुछ युवा भोजपुरी भाषा के विरोध करने वालों का विरोध में बयान बाजी कर रहे थे. इसी बीच उन्होंने उसके खिलाफ आवाज मुखर किया और अपनी बात मजबूती के साथ रखा. जिसके बाद उनलोगों ने उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया और धमकी दी.

वहीं झारखंडी भाषा संघर्ष समिति के सदस्य अजीत महतो ने इस घटना की जानकारी मीडिया को दी. मीडिया से से बात करते हुए उन्होंने तीसरा थाना प्रभारी को चेतावनी भी दिया. उन्होंने कहा है कि अगर मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले युवकों की तत्काल गिरफ्तारी नहीं हुई तो झरिया तीसरा के साथ-साथ बलियापुर थाने का भी घेराव किया जाएगा. और जोरदार आंदोलन किया जाएगा.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

पटना में UEM जयपुर व कोलकाता का Connectech-2026 सफल आयोजन

पटना : यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (UEM) जयपुर एवं कोलकाता की ओर से आज यानी बुधवार को पटना के विद्यापति भवन में Connectech-2026...

मारपीट रोकने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, SHO समेत 4...

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के जम्होर थाना क्षेत्र के बलिकरना गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर...

बाउंड्री विवाद ने लिया खूनी मोड़, 10 राउंड फायरिंग से दहला...

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल गांव में जमीन की बाउंड्री को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से...