सासाराम/कैमूर : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज सासाराम और मोहनिया में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार में अब कभी लालटेन जलने वाला नहीं है। लालटेन अब गुजरे दिनों की बात हो गई है। उन्होंने कहा कि लालू परिवार कांग्रेस के सहारे केन्द्र की सत्ता में पहुंचने का सपना अपने भ्रष्टाचार को कवर करने और कानूनी शिकंजे से बचने के लिए देख रहा था। लेकिन अब यह सुनिश्चित हो गया है कि कांग्रेस के शहजादे राहुल गांधी के लिए इस बार सांसद बनना ही मुश्किल है।

यूपी की 80 और बिहार की 40 सीटें जीतेगी NDA – सम्राट
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों के साथ बिहार की भी 40 सीटें जीतेगी। राजद का लालटेन इस बार भी बिहार में जलने वाला नहीं है। बिहार के लोग ‘लालटेन युग’ से कब का बाहर आ चुके हैं।बिहार के उपमुख्यमंत्री चौधरी आज सासाराम लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत मोहनियां के जगजीवन स्टेडियम में एनडीए से भाजपा उम्मीदवार शिवेश राम के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
सासाराम में कमल खिलाकर पीएम मोदी अबकी बार 400 पार करेंगे – डिप्टी सीएम
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सासाराम में कमल खिलाकर पीएम नरेंद्र मोदी के अबकी बार 400 पार के संकल्प को पूर्ण करें। चौधरी ने कहा कि भारत मे मजबूत सरकार और मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज आप एनडीए गठबन्धन को वोट देंगे तो तय है कि मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे लेकिन इंडी गठबन्धन में कौन बनेगा? कहा जा रहा है कि एक-एक साल लोग अलग-अलग पीएम बनेंगे।
यह भी पढ़े : रामकृपाल के लिए सम्राट चौधरी ने किया रोड शो, उमड़ी भीड़
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
सलाउद्दीन और विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट
Highlights


