नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक कल, मीटिंग के बाद कैबिनेट सचिव करेंगे ब्रीफिंग

पटना : बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर जल्द ही सस्पेंस खत्म होने वाला है। नीतीश कुमार युग से आगे बढ़कर बिहार का मुख्यमंत्री पद संभालने के लिए नए चेहरे का ऐलान जल्द ही हो सकता है। कल यानी 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। इसके बाद मंत्रिमंडल सचिवालय में अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है। इस बात की संभावना है कि इस दौरान बिहार को नए मुख्यमंत्री का नाम मिल जाए। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई ऐतिहासिक घोषणाएं हो सकती हैं।

विकास कार्यों का जायजा लेने निकले CM नीतीश

वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने आवास एक अणे मार्ग से निकले हैं। बताया जा रहा है कि वो हाजीपुर की तरफ विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए निकले हैं। वैसे नीतीश कैबिनेट की कल आखिरी बैठक होनी है। कल के बाद वो सीएम के ओहदे पर नहीं रहेंगे, मगर आखिरी दिन भी वो उतने ही ऐक्टिव दिख रहे हैं।

Nitish Cabinet 22Scope News

पटना के DM ने लिया लोकभवन का जायजा

पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम लोकभवन पहुंचे जहां वे लगभग 30 मिनट तक रुके। बताया जा रहा है कि उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों के संबंध में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) को जानकारी दी। इस बीच, 14 अप्रैल का दिन भी अहम माना जा रहा है। इस दिन सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मौजूदा मंत्रिपरिषद की अंतिम बैठक होगी। बैठक के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे, जिसके साथ ही वर्तमान सरकार का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।

Lokbhawan 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार में नई सरकार की गठन को लेकर हलचल तेज, 15 को होगा शपथ ग्रहण, आ सकते हैं PM

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार बनेगा इंडस्ट्री हब! मुजफ्फरपुर में लेदर...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर,...

Bhagalpur Katihar Special Trains: भागलपुर, कटिहार, मुंगेर और खगड़िया के यात्रियों...

Bhagalpur Katihar Special Trains: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर से कटिहार और कटिहार से भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की...

Bihar Rabi Maha Abhiyan 2026: किसानों को अनुदान, आधुनिक यंत्र और...

Bihar Rabi Maha Abhiyan 2026: बिहार में रबी फसलों की वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वासंतिक (रबी) महाअभियान-2026...