क्रिकेट और कार की शौकीन थीं लता मंगेशकर, जानिए पहली कार किसके नाम पर खरीदी थीं

लता मंगेशकर ने 36 भाषाओं में 50 हजार से ज्यादा गाने गाए

मुंबई : स्वर कोकिला लता मंगेशकर का मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में निधन हो गया. वह 92 साल की थीं. मंगेशकर को कोविड-19 पॉजिटीव पाए जाने पर आईसीयू में भर्ती कराया गया था. स्वर कोकिला के निधन से भारतीय संगीत जगत में एक ऐसा खालीपन पैदा हो गया है, जिसे कभी नहीं भरा जा सकता है. संगीत के अलावा कारों और क्रिकेट की शौकीन लता मंगेशकर ने 36 भाषाओं में 50 हजार से ज्यादा गाने गाए थे. लता मंगेशकर को क्रिकेट से काफी लगाव था. उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ऐसा योगदान दे रखा है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता.

25 रुपये थी पहली कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लता मंगेशकर ने महज 13 साल की उम्र में डेब्यू किया था. उनकी पहली कमाई 25 रुपये थी. उनकी लाइफस्टाइल काफी सिंपल थी लेकिन उनके पास कारों का बेहतरीन कलेक्शन था. रिपोर्ट्स के मुताबिक लता दीदी के पास करीब 370 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति थी. उनकी अधिकांश कमाई उनके गानों की रॉयल्टी से हुई थी. इसके अलावा उन्होंने अच्छा-खासा इंवेस्टमेंट भी किया हुआ था. वह साउथ मुंबई के पॉश इलाके में रहती थीं. लता मंगेशकर पेडर रोड स्थित प्रभाकुंज भवन में रहती थीं.

कारों की शौकीन

car 22Scope News

मंगेशकर के पास कारों का शानदार कलेक्शन था क्योंकि उन्हें अपने गैराज में बेहतरीन और स्टाइलिश कार रखने का शौक था. मंगेशकर ने काफी पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि वह कारों की बहुत अधिक शौकीन हैं. लता दीदी ने बताया था कि उन्होंने सबसे पहले एक Chevrolet खरीदी थी. उन्होंने यह कार इंदौर से खरीदी थी. उन्होंने उस कार को अपनी मां के नाम से खरीदा था. इसके बाद उनके गैराज में Buick कार आई. उनके पास Chrysler कार भी थी.

यश चोपड़ा ने दी थी मर्सिडीज

लता दीदी को यश चोपड़ा ने गिफ्ट में मर्सिडीज कार दी थी. उन्होंने इंटरव्यू के दौरान बताया था, “दिवंगत यश चोपड़ा जी मुझे अपनी बहन मानते थे और काफी स्नेह देते थे. ‘वीरजारा’ के म्यूजिक की रिलीज के समय उन्होंने एक मर्सिडीज की चाबी मेरे हाथ में रख दी और बताया कि वह मुझे कार गिफ्ट कर रहे हैं. मेरे पास अब भी वह कार है.”

स्तब्ध है सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर के निधन की खबर सुन फैंस और सेलेब्स शॉक्ड हैं. सभी सिंगर की आत्मा को शांति मिलने की दुआ कर रहे हैं. फैंस की आंखें नम हैं. आज हर भारतीय की आंखों में आंसू है. लता मंगेशकर की सुरीली आवाज उनके चाहनेवालों के कानों में गूंज रही है. अब ये आवाज हमेशा के लिए मौन हो गई है.

क्रिकेट किट बैग से मिला कारोबारी का शव, फिरौती की बात आ रही सामने

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...