स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक, शाम 6.30 बजे होगा अंतिम संस्कार

मुंबई : अपनी आवाज से कई पीढ़ियों के दिलों पर राज करने वाली स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर का आज निधन हो गया है. पिछले 29 दिन से वह मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं. 8 जनवरी को लता मंगेशकर को कोविड पॉजिटिव पाया गया था. लता जी के निधन के बाद देश में दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है.

लता जी का पार्थिव शरीर दोपहर 12.30 बजे उनके घर ले जाया जाएगा जिसके बाद पूर्ण राष्ट्रीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क में शाम 6.30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. बता दें, देश में दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है इस दौरान दो दिन तक तिरंगा ध्वज आधा झुका रहेगा.

लता जी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

पुलिस के तरफ से लता जी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई जा रही है. पूर्ण राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा. अब दो दिन तक तिरंगा ध्वज आधा झुका रहेगा. लता जी मिलिट्री वाहन में अंतिम यात्रा पर रवाना होंगी.

कई अंगों ने बंद कर दिया था काम करना- डॉक्टर

ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया, ”आज सुबह 8:12 मिनट पर लता दीदी (लता मंगेशकर) का निधन हो गया है. उनके शरीर के कई अंग खराब हो गए थे. उनका इलाज काफी दिनों से अस्पताल में चल रहा था.”लता मंगेशकर की उम्र 92 साल थीं. लता मंगेशकर के निधन के बाद मुम्बई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अस्पताल के बाहर पुलिस का बंदोबस्त है.

जाने-माने गजल गायक भूपिंदर सिंह का निधन

‘अजीब दास्तां है ये.. कहां शुरू कहां खत्म’, जानें लता मंगेशकर से जुड़ी खास बातें

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...