स्व. विनोद बिहारी महतो की मनाई गई जयंती, विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बोकारोः स्व. विनोद बिहारी महतो की जयंती एयरपोर्ट के चौराहे पर धूमधाम से मनाई गई. जहां विभिन्न दलों के नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें भावविनी श्रद्धांजलि दी. झारखंड मुक्ति मोर्चा के महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि स्व. विनोद बिहारी महतो के बताए गए रास्ते पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चलकर राज का सर्वाधिक विकास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनके विचारधारा पर चलने से झारखंड का कल्याण हो रहा है. झारखंड को पहचान दिलाने वाले स्व. विनोद बिहारी महतो आज भी अमर हैं और हम युवा उनके विचारधाराओं पर चलने का संकल्प भी लेते हैं.

आजसू के जिला अध्यक्ष सचिन कुमार महतो ने कहा कि हमारे लिए स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो न केवल मार्गदर्शक हैं, बल्कि प्रेरणा स्रोत भी है. हम उन्हीं से प्रेरणा लेकर आज राज्य का सर्वाधिक विकास करने में जुटे हुए हैं. वहीं सभी दल के सदस्यों ने एक बार हुंकार भरते हुए कहा कि बोकारो एयरपोर्ट का नाम स्व. विनोद बिहारी महतो के नाम पर होना चाहिए.

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...