Latehar : नेतरहाट आवासीय विद्यालय में 7वीं के छात्र ने फिनाइल पीकर की आत्महत्या की कोशिश, रैगिंग का आरोप…

Latehar : लातेहार में स्थित नेतरहाट आवासीय विद्यालय में सातवीं कक्षा के एक छात्र ने फिनाइल पीकर आत्महत्या की कोशिश की। आनन-फानन में छात्र को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे बेहतर इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल सदर अस्पताल में छात्र का इलाज चल रहा है।

Latehar : सीनियर छात्रों पर मारपीट करने और रैगिंग का लगाया आरोप

छात्र ने स्कूल के सीनियर छात्रों के द्वारा उसके साथ मारपीट करने और रैगिंग करने का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी उसने हॉस्टेल प्रभारी से भी की थी पर इसके बाद भी किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई। बार-बार की मारपीट और रैगिंग से तंग आकर मैने बाथरुम में रखा फिनाइल पी लिया।

घायल छात्र लातेहार के बालूमाथ का बताया जा रहा है। वहीं घटना के बाद नेतरहाट आवासीय विद्यायल के प्राचार्य ने मारपीट के आरोपो से इनकार किया है। प्राचार्य ने बताया कि छात्र ने इससे पहले भी ऐसा कारनामा कर चुका है। इससे पहले भी उसने फिनाइल पिया था।

 

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...

Ranchi News: हटिया-बानो के बीच पहली Intra Zonal अनारक्षित स्पेशल ट्रेन...

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हटिया-बानो के बीच पहली इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ट्रेन रोजाना चलेगी और यात्रियों को सस्ता सफर मिलेगा।Ranchi...

Ranchi Swine Flu: राजधानी में बढ़ा H1N1 का खतरा, तीन नए...

रांची में स्वाइन फ्लू के तीन नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों में दो छोटे बच्चे शामिल हैं, दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग...