केवटी के BDO के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई

दरभंगा : दरभंगा जिले के केवटी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) चंद्र मोहन पासवान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। सुबह करीब सात से ही अलग-अलग जिलों में स्थित उनके ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की गई, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

EOU की टीम ने कुल छह स्थानों पर एक साथ छापेमारी की है

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ईओयू की टीम ने कुल छह स्थानों पर एक साथ छापेमारी की है। इनमें दरभंगा जिले के केवटी प्रखंड मुख्यालय स्थित उनका कार्यालय और सरकारी आवास शामिल है। इसके अलावा मधुबनी जिले के बाबूबरही स्थित पैतृक आवास, सीतामढ़ी में एक ठिकाना व दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित निजी आवास पर भी टीम दस्तावेजों और संपत्तियों की जांच कर रही है।

Darnhanga Raid 1 22Scope News

कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायतों व प्राथमिक जांच में मिले तथ्यों के आधार पर की जा रही है

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायतों और प्राथमिक जांच में मिले तथ्यों के आधार पर की जा रही है। छापेमारी के दौरान ईओयू के अधिकारी बैंक खातों, जमीन से जुड़े कागजात, निवेश, आभूषण तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच में जुटे हुए हैं। कई स्थानों पर स्थानीय पुलिस बल को भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, टीम को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। जांच की जा रही है। हालांकि अब तक आधिकारिक तौर पर किसी बरामदगी या संपत्ति के मूल्य को लेकर विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

सुबह से चली इस कार्रवाई की खबर फैलते ही केवटी प्रखंड कार्यालय परिसर और आसपास लोगों की भीड़ जुट गई

सुबह से चली इस कार्रवाई की खबर फैलते ही केवटी प्रखंड कार्यालय परिसर और आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के बीच पूरे दिन इस छापेमारी की चर्चा होती रही। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ईओयू की ओर से विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति जारी की जा सकती है। फिलहाल ईओयू की कार्रवाई जारी है और टीम अलग-अलग ठिकानों पर दस्तावेजों का मिलान एवं पूछताछ कर रही है।

Darnhanga Raid 22Scope News

यह भी पढ़े : EOU की बड़ी कार्रवाई जारी, कार्यपालक अभियंता पर शिकंजा, अबतक 40 लाख बरामद

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Vintage Bentley Cars in Jharkhand: जब सड़क पर दौड़ा इतिहास! 1926...

Vintage Bentley Cars in Jharkhand: कभी-कभी सड़क पर गुजरती कोई गाड़ी केवल एक वाहन नहीं होती, बल्कि अपने साथ इतिहास का पूरा दौर लेकर...

JBVNL Transfer News: झारखंड बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल! अमित कुमार,...

JBVNL Transfer News, रांची: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने पांच विद्युत कार्यपालक अभियंताओं का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।...

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार में 48 लाख हेक्टेयर में...

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार सरकार ने वर्ष 2026 के रबी महाअभियान के तहत करीब 48 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में वासंतिक यानी रबी...