Latehar News: आजसू पार्टी के मिलन समारोह में कई युवाओं ने थामा पार्टी का दामन, सुप्रीमो सुदेश महतो रहे मौजूद

Latehar News: लातेहार जिले के स्टेशन रोड स्थित टाउन हॉल में मंगलवार को आजसू पार्टी के मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो शामिल हुए. वहीं कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार केंद्रीय महासचिव संजय मेहता गढ़वा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा समेत आजसू पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे.

मिलन समारोह कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक मुकेश यादव अपने 50 से अधिक कार्यकर्ता के साथ आजसू पार्टी का दामन थामा आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने फुलमाला और पार्टी का पट्टा पहनाकर युवाओं को आजसू पार्टी में शामिल करवाया. इसके अलावा गारु बरवाडीह बालूमाथ चंदवा से कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

Latehar News: सुप्रीमो ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

मिलन समारोह के मौके पर सभा को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने झारखंड के वर्तमान राजनीतिक  परिदृश्य और पार्टी के कार्यक्रमों व सिद्धांतों की जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने नियोजन नीति और स्थानीय नीति को लेकर झारखंड सरकार के मंशा पर सवाल उठाया.  उन्होंने आगे कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार अब ‘शिष्टाचार’ का रूप ले चुका है.

जनता दरबार के नाम पर सरकार पिकनिक मना रही है, जबकि जनता समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने छात्रों और युवाओं से आह्वान किया कि नया और बेहतर झारखंड बनाने के लिए संघर्ष की तैयारी करें. श्री महतो लातेहार नगर भवन में आयोजित मिलन समारोह सह कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और झारखंड के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे. सम्मेलन में क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल रहा.

कार्यक्रम को मुख्य प्रवक्ता डॉ. देव शरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, केंद्रीय महासचिव संजय मेहता, जिलाध्यक्ष अमित पांडेय, ऋतुराज शाहदेव सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमित पांडेय ने की तथा धन्यवाद ज्ञापन अभिषेक राज ने किया. अपने संबोधन में श्री महतो ने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में झारखंड में भ्रष्टाचार और माफिया तंत्र चरम पर है. सरकार युवाओं और छात्रों के भविष्य की चिंता करने के बजाय उन्हें निराश कर रही है.

Sports News: बिहार ने रचा स्वर्णिम इतिहास, महिला खिलाड़ी को खेल मंत्री बनाने वाला बना पहला राज्य

Latehar News: सुदेश महतो ने युवाओं को किया प्रेरित

उन्होंने कहा कि युवाओं को अब अपने अधिकारों और भविष्य के लिए आगे आकर संघर्ष करना होगा. इस मौके पर विभिन्न दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता आजसू पार्टी में शामिल हुए. शामिल होने वालों में मुकेश यादव दीपक पाण्डेय, विनोद सिंह,नीरज यादव, श्रीकांत पासवान, पंकज प्रसाद, रितेश सिंह, विकाश कुमार उज्जवल गुप्ता, प्रभाष आनंद, प्रिंस ठाकुर, सोनू राणा, दिनेश यादव, प्रद्युम्न, मोनिका कुमारी, आंचल कुमारी,  विनीता, चंचला, आरती सहित अन्य लोग शामिल थे।

कार्यक्रम में विजय मेहता, हरीश कुमार, प्रताप सिंह, बिकेश शुक्ला, चंद्रशेखर सिंह, वसीम खान, राकेश सिंह, प्रमिला देवी, रीमा देवी, विजेंद्र दास, अभिषेक राज, संजय मेहता, दिलीप चौधरी, मनीष मिश्रा, दिनेश यादव रोशन यादव, आंचल कुमारी, मोनिका कुमारी, पंचम यादव, नागमणि यादव, प्रभाष आनंद, आनंद यादव, उज्जवल गुप्ता, प्रिंस ठाकुर, अतुल कुमार, राहुल यादव, गौतम कुमार गुप्ता, उपस्थित रहे.

Saffrn

Trending News

Ranchi LPG Crisis: 14,697 सिलेंडरों का बैकलॉग, SDO का सख्त आदेश,...

 रांची में रसोई गैस संकट गहराया, 14,697 सिलेंडरों का बैकलॉग, SDO ने एजेंसियों को तत्काल होम डिलीवरी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।Ranchi LPG Crisis...

Ranchi Illegal Sand Mining : बिना NOC 19 घाटों से बालू...

रांची में बिना NOC 19 घाटों से बालू खनन जारी, रोज 200 से अधिक ट्रक शहर में प्रवेश, पुलिस की अनदेखी पर सवाल।Illegal...

झारखंड Treasury Scam Update: 1.87 लाख कर्मचारियों को देना होगा Self...

 झारखंड ट्रेजरी घोटाले के बाद सरकार सख्त, 1.87 लाख कर्मचारियों को स्वप्रमाणित घोषणा पत्र देना अनिवार्य, तभी होगा वेतन भुगतान।झारखंड Treasury Scam Update रांची:...

Jharkhand Treasury Audit: 2000 से अब तक सभी 33 कोषागारों की...

झारखंड में वित्त विभाग ने 2000 से अब तक सभी 33 कोषागारों की जांच की सिफारिश की। बोकारो-हजारीबाग घोटाले के बाद हाई लेवल कमेटी...

SSC GD Constable Exam 2026 Schedule जारी, अब मिलेगी Exam Week...

 एसएससी ने जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी किया। 27 अप्रैल से 30 मई तक चार चरणों में परीक्षा, उम्मीदवार चुन सकेंगे...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img