Wednesday, July 9, 2025

Related Posts

नगर निकाय के कर्मियों किया दूसरे दिन भी हड़ताल, शहर में लगा कचड़े का अंबार

कटिहारः नगर निकाय में काम करने वाले कर्मियों ने दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी है। वहीं राज्य भर के नगर निकायों में निगम कर्मी और सफाई मजदूर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। इस हड़ताल के बाद जिले की सूरत बिगड़ गई है। शहर में हर तरफ कचरा फैला हुआ है। कचरा का उठाव नहीं होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ी है। सड़क पर फैले कचरे की वजह से लोगों को ज्यादा मुश्किलें उठानी पड़ रही है। नगर निगम संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति के बैनर तले निगम कर्मियों ने प्रदर्शन किया। हड़ताल से निगम के कार्यालयों का कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

रिपोर्ट-श्याम