रांची : झारखंड सहित कई राज्यों में आज से स्कूल खोल दिए गए हैं। कोरोना के कारण पिछले डेढ़ साल से स्कूल बंद था। जिसके कारण बच्चे स्कूल नहीं जा रहे थे। झारखंड में स्कूल-कॉलेज एक बार फिर छात्रों से गुलजार हो रहे हैं। वहीं स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जा रहा है।
देश के पंजाब, उत्तराखंड, बिहार सहित कई राज्यों में प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को खोला गया है। स्टूडेंट्स से लेकर टीचिंग स्टाफ तक सभी मास्क पहने हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। हालांकि बच्चों को स्कूल भेजने के लिए माता-पिता की लिखित सहमति जरूरी है।
बता दें कि झारखंड सरकार ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लिए स्कूलों को खोलने का आदेश दिया है। हेमंत सरकार ने स्टूडेंट्स और टीचिंग स्टाफ के लिए मास्क लगाना व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना अनिवार्य कर दिया है। कोरोना के कारण स्कूल लंबे समय से बंद थे।