पटना : दुर्गापूजा के दौरान बिहार में कानून व्यवस्था बेहतर बनी रहे इस दिशा में पुलिस मुख्यालय स्तर पर तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। जिसकी जानकारी आज यानी बुधवार को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर संजय सिंह ने दी। इनके मुताबिक, अभी तक 42 हजार 533 लोगों को 107 के तहत नोटिस दिया गया है। जिसमें से 75 से 80 प्रतिशत लोगों से इस बात का बांड भी भरवाया लिया गया है कि पूजा के दौरान कानून नहीं तोड़ेंगे।
साथ ही 73 हजार 592 लाइसेंधारियों में से 52 हजार 889 का सत्यापन भी कर लिया गया हैं। इसके अलावा डीएम और एसपी को शांति समिति की बैठक करने से लेकर पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बेहतर बनी रहे। इस दिशा में लगातार अपना ध्यान बनाये रखने को कहा गया है। आगे इन्होंने यह भी बताया कि मुख्यालय के स्तर पटना समेत बिहार के दूसरे जिलो में साढ़े 12 हजार एक्स्ट्रा फोर्स डिपियूट किया गया है। जिसमें बीएसएपी की 33 कंपनी होमगार्ड के 4500 जवान के अलावा सेंट्रल फोर्सेज की 12 कंपनी पूरे पूजा के दौरान सुरक्षा में तैनात रहेगी।
एडीजी लॉ एंड ऑडर संजय सिंह का कहना है कि ये तमाम व्यवस्था सिर्फ इसलिए किया जा रहा है ताकि जहां पहले तनाव हुए है वहां दोबारा से न हो। साथ ही अन्य जगहों पर भी बेहतर सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। आगे इन्होंने यह भी बताया कि दुर्गा पूजा से लेकर दीपावली और छठ तक तेज आवाज वाले पटाखे और लाउड स्पीकर पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। विसर्जन जुलूस के लिए लाइसेंस लेना होगा। पंडालों में सीसीटीवी लगाना होगा।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट


