जेल में बन्द पूर्व विधायक संजीव सिंह को जान का खतरा, वकील ने दी जानकारी

धनबादः पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी पूर्व विधायक संजीव सिंह के अधिवक्ता ने अपने मुवक्किल की जान को खतरा बताया है। उन्होंने राज्य सरकार और जेल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाया है।

3 दिसम्बर को पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्या आरोपी शूटर अमन सिंह की हत्या जेल के अंदर गोली मार कर दिया गया था। वही पूर्व विधायक संजीव सिंह भी पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड का आरोपी है। धनबाद जेल में इसे लेकर बन्द है। फिलहाल पूर्व विधायक का इलाज जेल प्रशासन की निगरानी में रांची रिम्स में चल रहा है।

संजीव सिंह गम्भीर बीमारी से ग्रसित है

पूर्व विधायक के अधिवक्ता मो0 जावेद ने कहा कि उनके मुवक्किल संजीव सिंह गम्भीर बीमारी से ग्रसित है। रिम्स मेडिकल बोर्ड ने एम्स ले जाने की बात कही है। कोर्ट ने इसे लेकर जेल प्रशासन को आदेश भी दिया है। लेकिन 117 दिन बीतने के बावजूद केवल पत्राचार ही हो रहा है।

22Scope News

एम्स दिल्ली के स्थान पर तिहाड़ जेल दिल्ली ले जाने की अनुमति जेल आईजी द्वारा मांगा गया है। राज्य सरकार और जेल प्रशासन की मंशा सही नहीं है। पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्या आरोपियों को गोली से या इलाज के अभाव में मरवाना चाहती है।

ये भी पढ़ें- झारखंड के नए मुख्य सचिव एल.खियांग्ते ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात

अमन सिंह की हत्या में लापरवाही कह कर कुछ लोगों को निलंबित किया गया है। जबकि सरकार, जेल प्रशासन इस पर क्यों नहीं जांच कर रही है कि ये लोग हत्या में सहयोगी या संलिप्त हो। न्यायालय पर पूरा भरोसा है।

Share with family and friends: