कतरास में गोपाष्टमी के साथ गंगा गौशाला वार्षिकोत्सव का शुभारंभ

धनबादः जिले के कतरास में आज से गोपाष्टमी महोत्सव के मौके पर नौ दिवसीय वार्षिकोत्सव किया गया। यह महोत्सव 103 सालों से मनाया जा रहा है। यह उत्सव का 104 वां संस्करण है। पूर्वजों द्वारा पोषित, संरक्षित तथा वर्तमान पीढ़ी का धरोहर के रूप में प्राप्त, श्रीगंगा गौशाला कतरास में गोपाष्टमी का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें- प्यार में धोखाः सनकी युवक ने पत्नी के प्रेमी के मां को चाकू घोंपा, महिला अस्पताल में भर्ती

गौशाला अध्यक्ष ने दी महोत्सव की जानकारी

महोत्सव का शुभारंभ आज गोपाष्टमी में मौके पर गौ पूजन के साथ किया गया। गौशाला के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने पूरे कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाने तथा भव्यता के लिए प्रचार-प्रसार मंगलवार को गौ पूजन का आयोजन किया गया है। नौ दिवसीय महोत्सव के पहले दिन 20 नवंबर को भव्य गौ पूजन, झण्डोतोलन, मूर्ति घर उद्घाटन प्रातः 8 बजे, 21 नवम्बर को शोभायात्रा दोपहर 12:30 बजे से सूर्य मंदिर नदी किनारे कतरास से पावन धरती श्री गंगा गौशाला कतरास तक, साथ ही शाम में तीन बजे से कथा वाचक शिव महापुराण कथा का आयोजन होगा, जो कि प्रतिदिन 27 नवम्बर तक होगा।

उसके बाद राष्ट्रीय संत ब्रहार्षि डॉ० दुर्गेशाचार्य जी महाराज के मुखर्विंद से प्रस्तुति होगा। 28 नवम्बर को पूर्णाहुति एवं भण्डारा का आयोजन सुबह ग्यारह बजे से किया जाएगा। 104 वां वार्षिक अधिवेशन पांच बजे से तथा रात में विराट भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। इस कार्यक्रम के मौके पर धनबाद के निवर्तमान महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल, बंगाल बर्नपुर से आये संतोष भाई जी महाराज सहित धनबाद जिले भर से कई गणमान्य लोगों ने गौशाला आकर गौपूजन में भाग लिया।

ये भी पढ़ें- Ramgarh में हुए गो’ली’बा’री का Police ने किया खुलासा, बेटे ने पिता को मा’रने की दी थी सुपारी

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...