मुजफ्फरपुर: विगत 26 मई को मुजफ्फरपुर जिला के कुढ़नी थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर पंचायत के दलित परिवार के एक बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या को लेकर बिहार की राजनीति चरम पर पहुँच गयी है। पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुँच कर सांत्वना दी और न्याय का भरोसा दिलाया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बिहार में अपराध चरम सीमा पर है। बच्चियों के साथ लगातार शोषण अत्याचार की घटना घट रही है, और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है।
पीड़िता के परिवार के परिजन का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से मुआवजा दिया गया है लेकिन हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वही इस घटना पर मुजफ्फरपुर के एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि 26 मई की घटना के बाद तुरंत आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 15 दिनों के अंदर चार्जशीट डायल कर स्पीडी ट्रायल चलाने की दिशा में पहल किया जाएगा।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- Bihar: हरियाली बन रही महिलाओं की आजीविका, हो रहा एक योजना से दो फायदे
मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट


















