बिहार बजट को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने बताया घिसा-पिटा, और कौन सी कमियां गिनाई!

बिहार सरकार के बजट में कुछ भी नया नहीं- तेजस्वी

बिहार सरकार द्वारा पेश किए गए 2022-23 के बजट को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने घिसा-पिटा बताया है.

उन्होंने कहा कि बजट में कुछ भी नया नहीं है.

सरकार द्वारा पारित बजट को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है.

दिल्ली से पटना पहुंचे तेजस्वी यादव ने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बजट में कुछ नया नहीं है.

सब घिसा-पिटा बजट है. सरकार ने बजट का आकार भले ही बढ़ा दिया हो लेकिन इसमें कुछ नया नहीं है.

tejaswi 22Scope News

4 को चर्चा के दौरान रखेंगे अपना पक्ष-नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बजट पर चर्चा 4 फरवरी को होगी.

हम अपना पक्ष रखेंगे लेकिन कल राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन के अंदर हम अपने पार्टी का पक्ष रखेंगे.

उन्होंने कहा कि बजट को लेकर सरकार भले ही अपनी खुद का पीठ थपथपाती हो लेकिन नीति आयोग की रिपोर्ट ने नीतीश सरकार की पोल खोलकर रख दी है.

बजट में युवाओ को रोजगार देने की योजना नहीं-नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी

बजट में युवाओं को रोजगार देने की कोई योजना नहीं है. जबकि सरकार ने चुनाव से पहले 19 लाख रोजगार देने का वादा किया था. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने कहा कि पिछले साल सरकार ने जो बजट पेश किया था उसका पैसा अभी तक खर्च नहीं कर पाए. इसलिए नीतीश सरकार के बजट पर बिहार की जनता को भरोसा नहीं है

क्रिकेट खेलने के दौरान खेल-खेल में मामा ने भांजे को मारी गोली

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...