Advertisment

खूनी हिंसा छोड़ राष्ट्र निर्माण में निभाएं अहम भूमिका नक्सली- कमांडेंट कमलेश सिंह

सीआरपीएफ 159 बटालियन के नए कमांडेंट कमलेश सिंह ने किया पदभार ग्रहण

गया : सीआरपीएफ 159 बटालियन में नए कमांडेंट के रूप में कमलेश सिंह ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ देश का एक ऐसा सशस्त्र बल है, जो देश के अंदर कानून व्यवस्था बनाए रखने में बुनियादी भूमिका के साथ राज्यों की मदद करता है। जवान देश के विभिन्न दुर्गम एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों में माओवादी, नक्सल, आतंकवादियों तथा चरमपंथियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गया जिले में भाकपा माओवादी संगठन की मांद में घुसकर 159 बटालियन सीआरपीएफ के अधिकारियों व जवानों ने कई बार साहस का परिचय दिया है। हाल के वर्षों में इस इलाके में माओवादियों का वर्चस्व काफी कम हुआ है। गया के युवाओं को नक्सली रास्ते पर भटकने से रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों को और भी प्रभावी बनाना है। इस क्षेत्र के सुदूरवर्ती नक्सली क्षेत्रों में बेरोजगार युवकों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर चलाएंगे, ताकि युवाओं को रोजगार मिले।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नक्सल विरोधी अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। जिससे इस क्षेत्र के आम जनता को नक्सल आतंक से मुक्ति मिले। उन्होंने नक्सलियों से आह्वान किया कि खूनी हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़े एवं राष्ट्र के निर्माण में अपना अहम भूमिका निभाएं।

रिपोर्ट : पुरुषोत्तम कुमार

JMM Meeting 2026: खान-खनिज विधेयक के खिलाफ झामुमो का बड़ा प्लान,...

JMM Meeting 2026, रांची: लोकसभा से पारित खान-खनिज विधेयक के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने विरोध की रणनीति तैयार करने की कवायद शुरू...

Jharkhand SIR 2026: मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार की...

Jharkhand SIR 2026: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR 2026 के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने और दर्ज विवरण में सुधार करने वाले...

Reliance Foundation Scholarship 2026-27: छात्रों के लिए बड़ी खबर! Reliance Scholarship...

Reliance Foundation Scholarship 2026-27, मुंबई: हायर एजुकेशन (उच्च शिक्षा) ले रहे छात्रों के लिए रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन शुरू हो गए...