गर्म कपड़ों के लिए मशहूर लहासा मार्केट की हुई शुरुआत, हर रेंज के कपड़े किफायती दामों पर उपलब्ध

धनबादः जिला परिषद मैदान, हीरापुर में तिब्बती रिफ्यूजी स्वेटर सेलर एसोसिएशन के लहासा मार्केट का उद्घाटन वहां के पूर्व सांसद ने किया। news 22 स्कोप संवाददाता राजकुमार से बात करते हुए लहासा मार्केट के प्रधान पूर्व सांसद ने कहा कि विगत कई वर्षों से वे धनबाद में लहासा मार्केट कोहिनूर मैदान हीरापुर में लगाते आ रहे हैं लेकिन अब यह मार्केट जिला परिषद मैदान हीरापुर में लगी है।

कन्याकुमारी से हिमालय तक पूरे भारत वर्ष में भारत सरकार ने उन्हें बसाया है और देश भर में वे नवम्बर से जनवरी तक गर्म कपड़ों का कारोबार करते हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासन, आम लोग एवं मीडिया का सहयोग हमेशा मिलता रहा है।

इस गर्म कपड़ों के मार्केट में लेडिज और जेंट्स के लिए फैशनेबल, नवीनतम डिजाइन एवं विभिन्न रंगो में उपलब्ध है। इसके साथ ही किफायती रेंज में स्वेटर, जैकेट, बच्चों के लिए मुलायम स्वेटर, टोपी, मफलर, स्टॉल्स, सिंगल एंड डबल कंबल, कुर्ता बंडी समेत अन्य लेटेस्ट गर्म कपड़ों की वेराइटी सभी उम्र के लोगों के लिए उचित एवं फिक्स दामों में उपलब्ध हैं। आप सभी सपरिवार आकर निश्चित होकर गर्म कपड़ों की खरीदारी करें। लहासा मार्केट के उद्घाटन के अवसर पर तिब्बतियों द्वारा पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई।

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...

Jharkhand Medicine Purchase: सरकारी अस्पतालों की दवाइयों पर BJP का बड़ा...

Jharkhand Medicine Purchase, रांची: भाजपा ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारी अस्पतालों के लिए दवाइयों की खरीद को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना...