मधेपुरा में हल्की बारिश से बिगड़ी हालात, पूरा शहर हुआ जलमग्न

476
Advertisment

मधेपुरा : मधेपुरा में अचानक बारिश ने शहर की हालात बिगाड़ दी। सदर अस्पताल में भी बारिश का पानी घुसा। मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गया है। दरअसल, नगर परिषद क्षेत्र में जगह जगह टूटा नाले की खुला ढक्कन में दुर्घटना के लोग शिकार भी हो रहे हैं। शहर में कहीं भी जल निकासी की नहीं है। मुकम्मल व्यवस्था नहीं होने के चलते पूरा शहर जलमग्न हुआ।

Advertisment

वहीं जिला मुख्यालय के विभिन्न सड़क पर बह रहा है घुटने भर पानी आने जाने वाले राहगीर को भी भारी परेशानी हो रही है। शहर में जगह-जगह टूटा नाले की खुला ढक्कन में गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। बता दें कि जहां मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र समेत पूरे जिला मुख्यालय में हुई हल्की सी बारिश ने शहर की सूरत बिगड़ कर रख दी है। वहीं मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में बारिश का पानी घुस गया है जिससे मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के आसपास घुटनों भर पानी जमा हो गया है। जिसके बाद वहां मरीज और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि जलजमाव की स्थिति को देखते हुए पानी निकालने के लिए अस्पताल प्रबंधन के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटर पंप के सहारे पानी निकासी की व्यवस्था किया जा रहा है। वहीं इस मामले में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक नवनीत चंद्रा ने बताया कि अत्यधिक बारिश और सड़क ऊंची होने के कारण अस्पताल परिसर में हमेशा जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। लेकिन मरीजों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसके लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए पानी निकाला जा रहा है।

रमण कुमार की रिपोर्ट

Advertisement